newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जानिए ऋषि और नीतू की शादी का दिलचस्प किस्सा

ऋषि कपूर प्रोफेशनली जितने हिट थे, उतने ही पर्सनली भी एक अच्छे पति थे। एक इंटरव्यू के दौरान नीतू सिंह ने बताया था कि शादी के दौरान ऋषि और वे बेहोश हो गई थीं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का मुंबई के अस्पताल में अचानक निधन हो गया। ऋषि कपूर के निधन से उनके दोस्त और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन काफी दुखी हैं। ऋषि कपूर प्रोफेशनली जितने हिट थे, उतने ही पर्सनली भी एक अच्छे पति थे। आइए बताते हैं दोनों की शादी का एक दिलचस्प किस्सा।

ऋषि और नीतू की शादी 22 जनवरी 1980 को हुई थी। कपूर खानदान की इस शादी में देश के साथ दुनिया की भी नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं, लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ था कि सब घबरा गए थे। एक इंटरव्यू के दौरान नीतू सिंह ने बताया था कि शादी के दौरान ऋषि और वे बेहोश हो गई थीं।

नीतू सिंह ने बताया था, ‘हम दोनों बेहोश हो गए थे, लेकिन दोनों के बेहोश होने के कारण अलग थे। मैं लहंगा संभालते-संभालते बेहोश हो गई थी। जबकि ऋषि अपने आसपास बहुत ज्यादा भीड़ देखकर परेशान हो गए थे और वे भी चक्कर खाकर गिर पड़े थे। बाद में जब हम दोनों ठीक हुए, तब हमारी शादी पूरी हुई।’

ऋषि कपूर के अफेयर्स पर क्या बोली थीं नीतू?

ऋषि कपूर और नीतू का अफेयर काफी चर्चा में रहा। ऋष‍ि कपूर के अफेयर ना सिर्फ शादी से पहले बल्कि शादी के बाद भी रहे। नीतू संग शादी रचाने के बाद ऋषि का उनसे आधी उम्र से कम एक्ट्रेस दिव्या भारती संग अफेयर भी खूब सुर्खियों में रहा था।

Neetu Kapoor and Ranbeer Kapoor

नीतू ने कहा था कि जब वह एक दूसरे को डेट कर रहे थे तब भी ऋषि कपूर का दूसरी एक्ट्रेस के साथ फलर्ट‍ करना जारी था लेकिन वह ऐसे दिखाते थे कि उनका कोई अफेयर नहीं है, पूछने पर हमेशा कहते थे कुछ नहीं है। नीतू ने इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं बहुत सिंपल और मासूम थी, मैं ऋषि की बातों पर विश्वास करती थी। ऋषि को भी लगा कि यह सिंपल सी लड़की है और यह मुझे संभाल सकती है।’