newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gadar 2: गदर- 2 में क्या सकीना की कब्र पर रो रहे हैं तारा सिंह, मिल गया इस बड़े सवाल का जवाब

Gadar 2: टीजर के आखिर में एक सीन दिखाया गया है जिसमें तारा सिंह को रोते हुए दिख रहे हैं और किसी की कब्र पर बैठे हैं। बैकग्राउंड में ‘घर आजा परदेसी’ गाना बज रहा है। अब लोग सवाल कर रहे हैं कि तारा सिंह किसकी कब्र पर बैठकर आंसू बहा रहे हैं।

नई दिल्ली। 11 अगस्त को बॉलीवुड और सनी देओल की साल 2023 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक गदर 2 रिलीज होने वाली है। फिल्म का टीजर भी हाल ही में रिलीज हुआ था, जिस पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। 1 मिनट नौ सेकंड के टीजर में तारा सिंह को उसी दमदार अंदाज में दिखाया गया, जैसा पहली गदर में दिखाया गया था। टीजर में तारा सिंह को किसी की कब्र पर आंसू बहाते हुए देखा गया है, हालांकि अब सीन को लेकर सोशल  मीडिया यूजर्स के दिमाग में कई तरह के ख्याल आ रहे हैं।यूजर्स का कहना है कि तारा सिंह सकीना की कब्र पर आंसू बहा रहे हैं।

किसकी है कब्र?

टीजर के आखिर में एक सीन दिखाया गया है जिसमें तारा सिंह को रोते हुए दिख रहे हैं और किसी की कब्र पर बैठे हैं। बैकग्राउंड में ‘घर आजा परदेसी’ गाना बज रहा है। अब लोग सवाल कर रहे हैं कि तारा सिंह किसकी कब्र पर बैठकर आंसू बहा रहे हैं। लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि फिल्म में सकीना का रोल ज्यादा लंबा नहीं है, और तारा सिंह सकीना की कब्र पर ही बैठकर रो रहे हैं। हालांकि उसका जवाब भी आ गया है। बताया जा रहा है गदर-2 में सकीना का किरदार मरता ही नहीं है। अब इससे ये साबित होता है कि कब्र सकीना की तो नहीं है, अब सवाल ये है कि जब सकीना नहीं तो फिर कौन।

gadar

जल्द रिलीज होगा सकीना का भी टीजर

मेकर्स ने तो सकीना का एक अलग से टीजर जारी करने का भी प्लान किया है, जिसमें सिर्फ और सिर्फ सकीना होने वाली है। हालांकि अब तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा कि ये कब्र किसकी है। गौरतलब है कि फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है और इस दिन गदर-2 के अलावा अक्षय कुमार की ओएमजी-2 और रणबीर कपूर की एनिमल भी रिलीज होगी। अब देखना होगा कि दर्शक किस फिल्म पर कितना प्यार बरसाते हैं।