newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

KRK: कमाल आर. खान पर अब सवार हुआ नेतागीरी का भूत, जेल से लौटकर जताई इच्छा तो यूजर्स बोले…

बीते दिनों कमाल आर. खान को कई दिन तक जेल में रहना पड़ा। उन्हें दो मामलों में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों मामले पुराने थे। इनमें से एक मामला एक्टर ऋषि कपूर और इरफान खान पर टिप्पणी के मामले में था। दूसरा मामला एक एक्ट्रेस ने शारीरिक शोषण का दर्ज कराया था।

मुंबई। एक्टर से फिल्म समीक्षक बने थे। अब जेल की हवा खा ली, तो नेतागीरी का भूत सवार हुआ है। हम बात कमाल आर. खान की कर रहे हैं। कमाल ने अब राजनीति में आने का फैसला किया है। अपने इस फैसले के बारे में उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है। बकौल कमाल आर. खान, वो जल्दी ही एक राजनीतिक दल को ज्वॉइन करने की सोच रहे हैं। कमाल का कहना है कि देश में सुरक्षित रहने के लिए अभिनेता की जगह नेता बनना जरूरी है। कमाल के इस ताजा एलान पर लोगों ने उनके ट्विटर हैंडल पर तरह-तरह के जवाब लिखे हैं।

बता दें कि बीते दिनों कमाल आर. खान को कई दिन तक जेल में रहना पड़ा। उन्हें दो मामलों में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों मामले पुराने थे। इनमें से एक मामला एक्टर ऋषि कपूर और इरफान खान पर टिप्पणी के मामले में था। दूसरा मामला एक एक्ट्रेस ने शारीरिक शोषण का दर्ज कराया था। इन मामलों में जेल गए कमाल इससे पहले फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ के खिलाफ ट्विटर पर काफी कुछ लिख रहे थे। अब जेल से छूटने के बाद उन्हें शायद लग रहा है कि नेता बनने से बच सकेंगे। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से तमाम नेता भी जेल जा चुके हैं।

Kamaal R khan

कमाल आर. खान के नेतागीरी में कूदने के एलान पर लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी। ऋषि बागड़ी ने लिखा कि जहां हैं वहीं बैठकर दीमक की तरह बॉलीवुड को खोखला करते रहिए। वहीं, लॉस्ट ह्यूमन ने तंज कसते हुए लिखा कि दुबई इंडिया में नहीं है। रियल राफेल ने कमाल से पूछा है कि क्या उनके अक्ल ने जवाब दे दिया है? वहीं, रेखा सनातनी ने लिखा है कि रहने दो, तुमसे कुछ नहीं हो पाएगा। कान्हा ने सुझाव दिया है कि आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर लो क्योंकि अरविंद केजरीवाल कहां कहां जाएंगे। कमाल की पोस्ट पर आए रिएक्शन आप ऊपर दिए ट्वीट के रिप्लाई सेक्शन में देख सकते हैं।