newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

KRK vs Hrithik Roshan fans: कमाल आर खान ने वीडियो शेयर कर बताया ऋतिक रोशन को गंजा, भड़के एक्टर के फैंस ने लगा दी क्लास

KRK vs Hrithik Roshan fans: ऋतिक रोशन की हाल ही में फिल्म विक्रम वेधा रिलीज हुई है। इस फिल्म में एक्टर विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ ही नवाब खान कहे जाने वाले  सैफ अली खान भी थे। सैफ अली खान फिल्म में पुलिसवाले के किरदार में थे। अब जल्द ही ऋतिक रोशन की नई फिल्म फाइटर आने वाली है।

नई दिल्ली। एक वक्त पर एक्टर रहे कमाल आर खान खुद को फिल्म क्रिटिक बताते हैं। केआरके अक्सर फिल्मों के निगेटिव रिव्यू के लिए चर्चा में रहते हैं। एक्टर बॉलीवुड सेलेब्स पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते। कभी किसी एक्टर, तो कभी किसी एक्ट्रेस पर केआरके हमलावर रहते हैं। न सिर्फ फिल्मों के लिए बल्कि केआरके सेलेब्स पर उनके लुक्स और पर्सनल लाइफ पर भी कमेंट करते रहे हैं। अब इस बार केआरके के निशाने पर बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन आए हैं। केआरके एक वीडियो शेयर कर एक्टर (ऋतिक रोशन) पर हमला बोला है।

krk

केआरके ने ट्वीट कर शेयर किया है ऋतिक रोशन का वीडियो

कमाल आर खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए केआरके ने एक्टर को गंजा कहा है। जो वीडियो केआरके ने शेयर किया है उसमें ऋतिक रोशन को देखा जा सकता है। वीडियो में ऋतिक रोशन आते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही कैमरा ऋतिक रोशन के पीछे की तरफ आता है तो एक्टर के सिर पर कुछ जगहों पर बाल गायब दिखाई देते हैं। वीडियो में एक्टर के बाल भी कुछ हल्के लग रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए केआरके ने कैप्शन लिखा, ‘जब ऋतिक रोशन अपना हेयर पैच पहनना भूल गए।’ हालांकि बाद में इसी ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए केआरके ने फिर लिखा, ‘सॉरी, जब ऋतिक ने अपना हेयर पैच ठीक से नहीं पहना।’

ऋतिक रोशन के फैंस हुए हमलावर

केआरके को ये वीडियो शेयर करना भारी पड़ रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को देख ऋतिक रोशन के फैंस केआरके पर हमलावर हो गए हैं। यूजर्स केआरके के पुरानी तस्वीर को शेयर कर उनपर हमला बोल रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं ट्विटर पर ऋतिक रोशन के फैंस ने केआरके की कैसी क्लास लगाई है।

ये रहे ट्विटर पर आए लोगों के रिएक्शन

एक यूजर ने केआरके को लेकर लिखा, ‘तू तो ना ही बोल कुछ… तेरे से तो ऊपर वाले ने ये हक पहले ही छिन लिया है’।

राफिक राज के एक यूजर ने केआरके को सलाह दी कि वो पहले खुद को देखे कि वो खुद विग लगाकर घूम रहा है।

आर्यन नाम के यूजर ने लिखा, ‘यह @iHrithik सर की ब्रेन सर्जरी के बाद हुआ, जब वह घायल हो गए। तेरे जेसे डाउन ग्रेड लोगो को वह अजीब लग सकता है। अपनी औकात कितनी बार दिखेगा बे @iHrithik कृपया सर उसके खिलाफ कुछ कार्रवाई करें। कुछ ज्यादा भोंक रहा ये।’

रूपसा नाम की एक यूजर ने केआरके पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘फिर भी वो हॉट है, आपने आपको देख!’ ।

एक यूजर ने ऋतिक रोशन की तारीफ के पुल बांधे और कहा कि वो लीजेंड हैं। हम लकी है कि हमारे सिनेमा ये अभिनेता है। हम सभी को इतना निपुण होना चाहिए!

एक यूजर ने तो केआरके का मजाक उड़ाते हुए लिखा, ‘लेकिन केआरके सर ने इसे हमेशा ठीक से पहना था!’।

एक यूजर ने तो केआरके की एक तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, केआरके ने जब विग नहीं पहनी थी।

आपको बता दें, ऋतिक रोशन की हाल ही में फिल्म विक्रम वेधा रिलीज हुई है। इस फिल्म में एक्टर विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ ही नवाब खान कहे जाने वाले  सैफ अली खान भी थे। सैफ अली खान फिल्म में पुलिसवाले के किरदार में थे। अब जल्द ही ऋतिक रोशन की नई फिल्म फाइटर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।