newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कंगना बनीं हेयर स्‍टाइलिस्‍ट, बहन रंगोली चंदेल का किया मेकओवर

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बहन रंगोली चंदेल के काफी करीब हैं। दोनों बहनें इन दिनों मुंबई से दूर अपने होमटाउन मनाली में परिवार के साथ समय गुजार रही हैं। इसके साथ ही दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में रंगोली ने कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें कंगना अपनी बहन के लिए हेयरस्टाइलिस्ट बनी नजर आ रही हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बहन रंगोली चंदेल के काफी करीब हैं। दोनों बहनें इन दिनों मुंबई से दूर अपने होमटाउन मनाली में परिवार के साथ समय गुजार रही हैं। इसके साथ ही दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में रंगोली ने कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें कंगना अपनी बहन के लिए हेयरस्टाइलिस्ट बनी नजर आ रही हैं।

रंगोली ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ”इस समय मुझे एक हेयर स्टाइलिस्ट की सख्त जरूरत थी, लेकिन अब कंगना रनौत ने मेरे बाल काट दिए।” कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल की ये तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है।

रंगोली ने आगे लिखा, ”मैं जब मुंबई में होती हूं तो वहीं कलर करवाती हूं और उसको कलर करती हूं। लेकिन इस कठिन समय में मेरी छोटी बहन ने मेरी परेशानी सुलझा दी। कंगना ने मुझे नए हेयर कट के साथ नया लुक दिया हैं। आप क्या सोचते हो इस हेयर कट के बारे में।”

rangoli kangna

गौरतलब है कि रंगोली कंगना की बड़ी बहन होने के साथ उनकी मैनेजर भी हैं। जब कंगना अपने काम में व्यस्त होती हैं तो रंगोली चंदेल उनका बाकी काम संभालती हैं यहां तक की कंगना के वीडियोज भी अक्सर रंगोली के एकाउंट से सामने आते हैं।