newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#VikramGokhale : आजादी वाले बयान पर कंगना को मिला इस दिग्गज एक्टर का सपोर्ट, कहा- मैं सहमत हूं…

#VikramGokhale : दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले ने कंगना को सपोर्ट किया। विक्रम हिंदी सिनेमा के फेमस और दिग्गज कलाकार हैं। वो पुणे के एक इंवेट में मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो कंगना के आजादी वाले बयान पर उनसे सहमत हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत इन दिनों अपने विवादित बयान के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में एक विवादित बयान दे दिया, जिसमें उन्होंने 1947 में मिली आजादी को भीख में मिली आजादी बता दिया था। इसके बाद से उनपर लोग भड़क गए थे। इतना ही नहीं कई नेताओं ने भी एक्ट्रेस के इस बयान का विरोध किया। साथ ही सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। इसी बीच अब एक्ट्रेस को हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का सपोर्ट मिला है। उन्होंने कंगना के इस बयान पर अपनी सहमति जताई है।

दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले ने कंगना को सपोर्ट किया। विक्रम हिंदी और मराठी सिनेमा के फेमस और दिग्गज कलाकार हैं। वो पुणे के एक इंवेट में मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो कंगना के आजादी वाले बयान पर उनसे सहमत हैं।

दरअसल, गोखले ने कंगना के उस बयान पर ने सहमती जताई जिसमें एक्ट्रेस ने देश को मिली आजादी को भीख में मिली बता दिया। एक्ट्रेस ने कहा था- ‘आजादी अगर भीख में मिले तो वो क्या आजादी हो सकती है? 1947 में मिली आजादी भीख थी, असली आजादी साल 2014 में मिली।’ इसके आगे उन्होंने कहा- सावरकर, रानी लक्ष्मीबाई, सुभाषचंद्र बोस इन लोगों की बात करूं तो ये लोग जानते थे कि खून बहेगा लेकिन ये भी याद रहे कि हिंदुस्तानी-हिंदुस्तानी का खून बहाए। उन्होंने आजादी की कीमत चुकाई, पर वो आजादी नहीं थी वो भीख थी। जो आजादी मिली है वो साल 2014 में मिली है।’

विक्रम ने कंगना के इसी बयान का सपोर्ट किया और कहा- मैं कंगना के बयान से सहमत हूं। हमें आजादी दी गई थी। ब्रिटिश राज के दौरान जब स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी गई थी, तब कई लोग सिर्फ मूकदर्शक थे। इन मूकदर्शक में कई दिग्गज नेता भी शामिल थे। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को नहीं बचाया जो उनके खिलाफ लड़े थे।

कंगना के इस बयान के बाद लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने लगे थे। साथ ही उनके पद्मश्री लेने की मांग भी कर रहे थे। अब ट्रोलर्स के निशाने पर विक्रम गोखले भी आ गए हैं। यहां देखें गोखले के बयान पर लोगों ने क्या लिखा-