newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kangana-Hritik Email Case: क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर हुआ केस तो कंगना ने ऋतिक पर तंज कसते हुए कही ये बात

Kangana-Hritik Email Case: बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत (Kangan Ranaut) और ऋतिक रोशन (Hritik Roshan) से जुड़े चार साल पुराने ईमेल विवाद की जांच मुंबई साइबर सेल से क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। इस खबर के सामने आते ही कंगना के ऋतिक पर सोशल मीडिया के जरिए निशाना साधा है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत (Kangan Ranaut) और ऋतिक रोशन (Hritik Roshan) से जुड़े चार साल पुराने ईमेल विवाद की जांच मुंबई साइबर सेल से क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। इस खबर के सामने आते ही कंगना के ऋतिक पर सोशल मीडिया के जरिए निशाना साधा है। साथ ही उनपर सवाल भी उठाए हैं। उन्होंने इसे एक्टर का रोना-धोना बताया है। साथ ही उनसे सवाल किया है कि वो एक छोटे से अफेयर के लिए कब तक रोएंगे?

kangana2

कंगना ने लिखा, ”’उसकी रोने-धोने वाली कहानी फिर शुरू हो गई। हमारे ब्रेकअप और उसके तलाक के कई सालों बाद भी वह आगे बढ़ने, किसी महिला को डेट करने को तैयार नहीं है। जैसे ही मैं अपनी पर्सनल लाइफ में कुछ उम्मीद पाने की हिम्मत जुटाती हूं, वह वही ड्रामा शुरू कर देता है। ऋतिक कब तक रोएगा एक छोटे से अफेयर के लिए।”

kangana

दरअसल, ऋतिक ने कंगना पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने उन्हें कई सौ ईमेल्स किए थे। इसके बाद उन्होंने 2016 में साइबर सेल इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। ये सभी मेल कंगना की आईडी से भेजे गए थे। हालांकि ऋतिक की ओर से दायर यह केस अज्ञात के खिलाफ था, जिस पर IPC r/w 66 C और D की धारा 419 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

साल 2016 से इस मामले को लेकर दोनों सितारों ने एक- दूसरे को लेकर नोटिस भेजा था। ऋतिक ने यह नोटिस तब भेजा था, जब कंगना ने एक इंटरव्यू में उन्हें सिली एक्स कहा था। इसके बाद ही ये बातें सामने आई थी कि दोनों का अफेयर रहा था। इसके अलावा ये बात भी सामने आई थी कि कंगना ने ऋतिक को कई सारे मेल किए थे, जब दोनों रिलेशन में थे।

hrithik 1

कंगना और ऋतिक ने सिर्फ दो फिल्मों में साथ काम किया था 2010 में आई काइट्स और 2013 में आई कृष-3 में दोनों साथ नजर आए थे। ये वही समय था जब दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशन में थे। इसी दौरान कंगना-ऋतिक के अफेयर की खबरें आईं थीं। जिसके बाद दोनों के बीच आरोप और प्रत्यारोप का सिलसिला शुरु हुआ था।