newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri Cinema Obscene Songs: भोजपुरी सिनेमा के वो गाने जो कानों से ला देंगे खून, अकेले में ही देखें तो बेहतर

Bhojpuri Cinema Obscene Songs: भोजपुरी के गानों के बिना शादी भी अधूरी लगती है लेकिन कुछ भोजपुरी सिनेमा के गाने ऐसे है, जिन्हें सुनने के बाद कानों से खून आना तय है। मतलब कुछ गानों में अश्लीलता की हदें पार की गई है लेकिन दर्शकों से उस गाने को बराबर प्यार भी मिला।

नई दिल्ली। आए दिन भोजपुरी सिनेमा में फिल्म और गाने रिलीज होते रहते हैं। पहले सिर्फ यूपी-बिहार में भोजपुरी का बोलबाला था लेकिन अब देश के आधे हिस्से में भोजपुरी को पसंद किया जाता है। भोजपुरी के गानों के बिना शादी भी अधूरी लगती है लेकिन कुछ भोजपुरी सिनेमा के गाने ऐसे है, जिन्हें सुनने के बाद कानों से खून आना तय है। मतलब कुछ गानों में अश्लीलता की हदें पार की गई है लेकिन दर्शकों से उस गाने को बराबर प्यार भी मिला है।तो चलिए जानते हैं कि वो कौन से गाने हैं।

1. राते दिया बुता के: ये गाना पवन सिंह ने गाया है और गाने में आम्रपाली दुबे और पवन सिंह को काफी करीब देखा गया है। गाने में आम्रपाली अपनी सुहागरात के बारे में बताती हैं कि उनके पति के उनके साथ क्या-क्या किया। ये गाना बहुत ज्यादा वायरल हुआ था।

2.चाची के बाची सपनवा में आती है: ये गाना खेसारी लाल यादव का है और इस गाने को लेकर विवाद हुआ था क्योंकि गाने में रिश्तों की मर्यादा को भी तार-तार किया गया।


3. राजा तनी जाए न बहरिया: ये गाना अगर सुनना चाहते हैं तो अकेले में सुने क्योंकि ये गाना बहुत बोल्ड और अश्लील है। गाना को पवन सिंह ने गाया था और गाना खूब वायरल हुआ था।

4. देवरा ढोढी चाटना बा: गाने के नाम को सुनकर ही इस गाने की अश्लीलता का अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक भाभी अपने देवर से कैसी उम्मीद कर रही हैं।


5. खोल दे केवरिया भईल भोर: आम्रपाली दुबे और निरहुआ के गाने हमेशा से रोमांटिक होते हैं लेकिन कभी कभार ये गाने हद से ज्यादा बोल्ड हो जाते हैं। गाने में प्यार अश्लीलता बन जाती है।

6. लहंगा उठा दी रिमोट से: ये गाना रवि किशन का है, जिसमें वो प्रेमिका का लहंगा उठाने की बात कर रहे हैं। इस गाने को लेकर काफी विवाद भी हुआ था।