newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने बदल दी ”इंडियन हिस्ट्री”,नेताजी सुभाष चंद्र बोस को बताया देश का पहला प्राइम मिनिस्टर

Kangana Ranaut: कंगना के विवादों की लिस्ट में अब एक और विवाद जुड़ता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर कंगना रनौत की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें कंगना रनौत स्वतंत्रा सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भारत देश का पहला प्रधानमंत्री बताती हुई नजर आ रही हैं। अब कंगना के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर बवाल मच गया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश मंडी से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। कंगना को आए-दिन अपने बयानों की वजह से कॉन्ट्रोवर्सी का सामना करना पड़ता है। कंगना के विवादों की लिस्ट में अब एक और विवाद जुड़ता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर कंगना रनौत की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें कंगना रनौत स्वतंत्रा सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भारत देश का पहला प्रधानमंत्री बताती हुई नजर आ रही हैं। अब कंगना के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर बवाल मच गया है।

कंगना ने बदल दी ”इंडियन हिस्ट्री”

दरअसल, सोशल मीडिया पर कंगना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम का है जिसमें कंगना बतौर गेस्ट स्पीकर पहुंची थीं। इस वीडियो में कंगना रनौत भारतीय स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का भारत का पहला प्रधानमंत्री कहती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजन्स कंगना को एक बार फिर ट्रोल से करने लगे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JUST.ADULTING (JA) (@just.adulting)

नेटिजन्स ने लिए मजे

कंगना के इस बयान के बाद अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर ट्रोलिंग की जा रही है। एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है- ”आप एक सेलिब्रिटी कैंडिडेट से क्या अपेक्षा करते हैं?” एक अन्य यूजर ने लिखा- ”मैम आपका ज्ञान कमाल का है।” एक ने लिखा है- ”लो ये पढ़ाएगी हिस्ट्री।” एक दूसरे यूजर ने लिखा है- ”गांजा एडिक्टेड” एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- ”रिलैक्स गाइज व्हाट्सअप यूनिवर्सिटी से है।” इसी तरह से कई नेगेटिव कमेंट लोग कंगना की इस वायरल वीडियो पर करते हुए नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लिए भी विवादित बयान दिया था। कंगना ने सोनिया गांधी पर अपने दोनों बच्चों राहुल और प्रियंका को टॉर्चर करने का आरोप लगाया था और कहा था कि वो दोनों अच्छे बच्चे हैं, उन्हें वो करने देना चाहिए था जो वो करना चाहते थे। फ़िलहाल कंगना रनौत अपने चुनाव प्रचार में बीजी हैं। एक्ट्रेस लोकसभा 2024 इलेक्शन से अपना पॉलिटिकल डेब्यू करने जा रही हैं। कंगना हिमाचल प्रदेश के मंडी से BJP की उम्मीदवार हैं।