newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tauktae Cyclone पर आया Kangana Ranaut का रिएक्शन, BMC को दी खास सलाह

चक्रवाती तूफान तौकते (Tauktae Cyclone) का असर गुजरात और मुंबई जैसे बड़े शहरों पर देखने को मिलने लगा है। इन सबके बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही बीएमसी और मुंबईवासियों को भी सलाह दी है।

मुंबई। चक्रवाती तूफान तौकते का असर गुजरात और मुंबई जैसे बड़े शहरों पर देखने को मिलने लगा है। मुंबई पर इस चक्रवाती तूफान का कुछ ऐसा असर रहा कि, बताया जा रहा है कि पिछले 21 साल की बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है। बारिश की वजह से मुंबई की हालत बदलती नजर आ रही है। जगह-जगह पर जलभराव की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इन सबके बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही बीएमसी और मुंबईवासियों को भी सलाह दी है।

kangana ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने तूफान तौकते को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

kangana ranaut

एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा, ”अगर बीएमसी पौधे नहीं लगा सकती हैं, तो हम सभी को अपनी जिम्मेदारी के तहत पौधे लगाने चाहिए। चक्रवात में गिरने वाले सभी पेड़ों को बेरहमी से काट कर फेंक दिया जाता है। बीएमसी को उनके स्थान पर नए पौधे लगाने चाहिए वरना आसपास के लोग जमीन पर कब्जा कर लेंगे और उस पर कंक्रीट डाल देंगे। मुंबई के लोगों को पौधे लगाने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए, हम सभी को अपने क्षेत्रों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।”

Mumbai Rain

आपको बता दें कि कंगना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के कई फैंस और यूजर्स उनके पोस्ट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।