newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

रिलेशन की खबरों को लेकर चर्चा में कैटरीना और विक्की कौशल, लंबी है दोनों की अफेयर की लिस्ट

Vicky Kaushal Katrina Kaif Relationship : सलमान के बाद कैटरीना कैफ का नाम सिद्धार्थ माल्या के साथ जुड़ा। सिद्धार्थ माल्या, विजय माल्या के बेटे हैं। दोनों को कई बार साथ में देखा गया। खासकर आईपीएल मैच में सिद्धार्थ के साथ कैटरीना कैफ को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सपोर्ट करते देखा गया था।

नई दिल्ली। इस वक्त कैटरीना कैफ और विक्की कौशल दोनों ही अपने रिलेश्न को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की शादी और हनीमून के चर्चे हर गली में आग की तरह फैले हुए हैं। हालांकि दोनों (कैटरीना कैफ और विक्की कौशल) की तरफ से इसे लेकर किसी तरह की कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं कि गई है लेकिन अगर इनके स्वीट रिलेशन पर नजर डालें तो इनकी शादी की खबरें कहीं से भी गलत नहीं लगती। बीते काफी समय से दोनों ही एक्टर-एक्ट्रेस लोगों की नजरों में बने हुए हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब दोनों ही अपने रिलेश्न को लेकर चर्चा में हों। इससे पहले भी दोनों के अफेयर्स के चर्चा लोगों की जुबां पर रहते थे। कभी खबर विक्की कौशल के अफेयर की आती थी तो कभी खबर कैटरीना कैफ का ब्रेकअप की। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दोनों की अफेयर के बारें में…

हरलीन सेठी को डेट कर रहे थे विक्की

कैटरीना कैफ के साथ रिलेशन की खबरों से पहले विक्की कौशल, हरलीन सेठी को डेट कर रहे थे। विक्की कौशल और हरलीन सेठी दोनों ही अपने इस रिलेश्न को पब्लिपकली भी अनाउंस कर चुके थे लेकिन धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता कैसे टूटा लोगों को पता ही नहीं चला।

इस फिल्म की सफलता के बाद आई दूरियां

साल 2019 तक विक्की कौशल और हरलीन सेठी का रिश्ता काफी स्ट्रॉन्ग था। विक्की की फिल्म उरी के दौरान भी हरलीन को खूब जोरों-शोरों से अपने बॉयफ्रेंड की फिल्म का प्रमोशन करते देखा गया। हालांकि जब उरी के बाद विक्की को सफलता का रास्ता मिला तब हरलीन और उनके बीच का रिश्ता दूरियों में तब्दील होने लगा। ब्रेकअप होने के बाद हरलीन ने विक्की कौशल को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया और अपने ब्रेकअप से जुड़ा एक नोट साझा किया था।

छोटी नहीं है कैटरीना कैफ की अफेयर की लिस्ट

विक्की कौशल के बाद अब बात करें कैटरीना कैफ की लव लिस्ट की तो ये इतनी छोटी नहीं हैं। कैटरीना कैफ का पहला अफेयर बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान संग चला था। दोनों का ये रिलेशन सात साल तक चला जिसके के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी दोनों को अच्छे दोस्त के रूप में देखा जा सकता है।

katrina vicky

सलमान के बाद कैटरीना कैफ का नाम सिद्धार्थ माल्या के साथ जुड़ा। सिद्धार्थ माल्या, विजय माल्या के बेटे हैं। दोनों को कई बार साथ में देखा गया। खासकर आईपीएल मैच में सिद्धार्थ के साथ कैटरीना कैफ को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सपोर्ट करते देखा गया था। सिद्धार्थ माल्या के बाद बाद कैटरीना कैफ का नाम रणबीर कपूर के साथ जुड़ा। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ दोनों के नाम और रिलेश्न को पब्लिक ने भी काफी प्यार दिया। खबरें तो दोनों की शादी तक की पहुंच गई थी लेकिन अचानक दोनों के ब्रेकअप ने सभी को चौंका दिया।