नई दिल्ली। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला अमिताभ बच्चन का एवरग्रीन शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन इसी महीने 14 अगस्त से शुरू हो रहा है। फैंस बेसब्री से इस शो के ऑन एयर होने का इंतजार कर रहे हैं। शो का प्रसारण हमेशा की तरह सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे रखा गया है। शो का प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है। प्रोमो रिलीज के बाद से जो एक चीज़ सबसे ज्यादा टॉक ऑफ़ द टाउन बनी हुई है वो है महानायक अमिताभ बच्चन का आउटफिट। तो चलिए आपको बताते है ऐसा क्या है बिग बी के लुक में खास…
View this post on Instagram
जैसा कि आप जानते हैं कि KBC में लोग अमिताभ बच्चन की शुद्ध हिंदी ही नहीं बल्कि उनके आउटफिट्स के भी कायल हैं। थ्री पीस सूट, जूते और स्टाइलिश स्कार्फ में जब बिग बी टीवी स्क्रीन्स पर आते हैं तो उनके डैशिंग लुक पर लोगों की निगाहें थम जाती है। KBC के नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन बदलाव की बात करते हुए अपग्रेड होने की सलाह देते हैं। बिग बी KBC को भी नए अंदाज में दिखाए जाने की बात करते हैं। KBC के नए प्रोमो में अमिताभ का लुक भी अपडेट नजर आ रहा है। खैर अमिताभ के इस डैशिंग लुक का श्रेय उनकी स्टाइलिस्ट प्रिय पाटिल को जाता है।
View this post on Instagram
बिग बी के लुक में क्या होगा खास?
अमिताभ बच्चन की स्टाइलिस्ट प्रिया ने बताया कि- ‘मैं पहले ही अपना मन बना चुकी थी कि केबीसी के 15वें सीजन के लिए मिस्टर बच्चन को एक नया लुक देना है। हमने उनके क्लासिक लुक के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की है। बस उसमें नए एलिमेंट्स ऐड किये हैं।’
- इस बार अमिताभ बच्चन क्लासिक थ्री-पीस सूट में तो नजर आएंगे ही, लेकिन इस बार इसके साथ एक ‘कलर प्ले’ भी लॉन्च किया गया है जिसमें कॉन्ट्रास्ट कलर कॉम्बिनेशंस होंगे।
- बिग बी इस बार केबीसी में नेवी के साथ वाइन, काले और सफेद, पाउडर ब्लू और नेवी, प्लेन के साथ पिनस्ट्रिप, प्लेन के साथ चेक जैसे कलर पैटर्न में वेस्टकोट पहने दिखाई देंगे।
- शर्ट में कॉलर के साथ पाइपिंग, उभरे हुए ब्रोच और लैपल पिन होंगे।
- इतना ही नहीं इस बार केबीसी में महानायक क्लासिक जोधपुरी सूट के साथ शॉल ड्रेप कर ब्रोच लगाए बेहद आकर्षक अवतार में नजर आने वाले हैं।