newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Khesari Lal: खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी सॉन्ग आउट, रिलीज होते ही वायरल हुआ ‘पीछा ना छोड़ब गोरी’

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया भोजपुरी गाना रिलीज हो गया है। इस गाने का नाम हैै- ‘पीछा ना छोड़ब गोरी’, जो रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इस गाने को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस मस्ती भरे गाने को खेसारी संग फेमस भोजपुरी …

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया भोजपुरी गाना रिलीज हो गया है। इस गाने का नाम हैै- ‘पीछा ना छोड़ब गोरी’, जो रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इस गाने को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस मस्ती भरे गाने को खेसारी संग फेमस भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) ने गाया है।

bhojpuri song

आपको बता दें कि खेसारी इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री पर छाए हुए हैं। उनके सभी गाने एक के बाद एक सुपरहिट साबित हो रहे हैं। जो खूब बवाल मचा रहे हैं। यही कारण है कि खेसारी लाल यादव का जादू उनके फैंस के सर चढ़कर बोल रहा है।

रविवार को खेसारी लाल यादव का ये गाना ‘पीछा ना छोड़ब गोरी’ रिलीज हुआ है। बता दें कि खेसारी और अंतरा की जोड़ी खूब जमती है। दोनों के कई गाने सुपरहिट साबित हुए हैं।

इस गाने में खेसारी और उनकी एक्ट्रेस की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आ रही है। साथ ही बैकग्राउंड डांसर्स का जबरदस्त परफॉर्मेंस भी गजब का लग रहा है। खेसारी इस गाने में काफी स्टाइलिश लग रहे हैं और उनका मस्तीभरा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।