newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Rajnikant: सुपरस्टार रजनीकांत के जन्मदिन पर जानिए जब उनके सांवलें रंग के लिए लड़की ने उनका तोड़ा था दिल

Happy Birthday Rajnikant: रजनीकांत की एक्टिंग के करोंड़ों फैंस हैं। रजनीकांत फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। रजनीकांत का पूरा नाम शिवाजी राव गाएकवॉड हैं। रजनीकांत के 4 भाई-बहन हैं जिसमें रजनीकांत सबसे छोटे हैं। एक्टर के पिता पुलिस हेड कांस्टेबल थे, और इनकी मां जीजाबाई की मृत्यु बचपन में ही हो गई थी।

नई दिल्ली। सुपरस्टार रजनीकांत आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, एक्टर ने साउथ से लेकर बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया हैं। रजनीकांत का इंडस्ट्री में जादू चलता हैं, अभिनेता का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरू में हुआ हैं। रजनीकांत मराठी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। एक्टर आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं।  रजनीकांत की एक्टिंग के करोंड़ों फैंस हैं। रजनीकांत फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। रजनीकांत का पूरा नाम शिवाजी राव गाएकवॉड हैं। रजनीकांत के 4 भाई-बहन हैं जिसमें रजनीकांत सबसे छोटे हैं। एक्टर के पिता पुलिस हेड कांस्टेबल थे, और इनकी मां जीजाबाई की मृत्यु बचपन में ही हो गई थी। एक्टर के जन्मदिन पर हम आपको इनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं-

रजनीकांत की फैमिली

रजनीकांत ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की हैं। रजनीकांत ने लता से शादी की है, इन दोनों के दो बच्चे हैं जो कि एश्वर्या रजनीकांत और सौंदर्य रजनीकांत हैं। हालांकि, इसके पहले रजनीकांत एक लड़की से प्यार करते थे जिसने इनका बुरी तरह दिल तोड़ा था। रजनीकांत की बायोग्राफी भी लिखी गई हैं जो कि  डॉ. गायत्री श्रीकांत ने लिखी हैं, जिसका टाइटल ‘द नेम इज रजनीकांत’ हैं। इस बायोग्राफी में रजनीकांत के इस प्यार का जिक्र भी हैं। ऐसा कहा जाता है कि उस लड़की ने रजनीकांत को उनके काले रंग की वजह से छोड़ा था।

एक्टर का वर्कफ्रंट

रजनीकांत के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। साल 1999 में पदयप्पा, बाबा, चंद्रमुखी, पेट्टा, काबाली, शिवाजी, दरबार, जेलर, अन्नाथे जैसी फिल्मों में दिखाई दी थी। फिल्म अन्नाथे में रजनीकांत आखिरी बार दिखें थें। इन्होंने रोबोट में भी काम किया हैं।