newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ranbir Kapoor- Anushka Sharma: जानें ऐसा क्या कर दिया रणबीर ने अनुष्का के साथ, सबके सामने अनुष्का ने जड़ दिया थप्पड़

Ranbir Kapoor- Anushka Sharma: अनुष्का और विराट दोनो ही आए दिन मीडिया में बने रहते हैं। अभी पिछले ही दिनो अनुष्का शर्मा चर्चा में आ गयीं थी, जब खबर आयी थी कि अनुष्का ने एक्टर रणबीर कपूर को सब के सामने थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ की वजह से रणबीर का मुंह लाल हो गया।

नई दिल्ली। विराट कोहली एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं और भारतीय क्रिकेट टीम उनके बिना अधूरी है। विराट के करोड़ों फ़ैन्स हैं, जो उन्हें बहुत पसंद करते हैं। विराट कोहली की शादी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार अनुष्का शर्मा से हुई है।अनुष्का एक कमाल की अदाकारा हैं। अनुष्का और विराट साथ में कई सरे एड शूट करते हैं, दोनों की पहली मुलाक़ात भी एक एड शूट के दौरान ही हुई थी।

अनुष्का ने मारा रणबीर को थप्पड़

अनुष्का शर्मा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत शाहरुख़ खान की ब्लॉक्बस्टर मूवी रब ने बना दी जोड़ी से की थी। अनुष्का और विराट दोनो ही आए दिन मीडिया में बने रहते हैं। अभी पिछले ही दिनो अनुष्का शर्मा चर्चा में आ गयीं थी, जब खबर आयी थी कि अनुष्का ने एक्टर रणबीर कपूर को सब के सामने थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ की वजह से रणबीर का मुंह लाल हो गया।

सबके सामने लगा दिया तमाचा

खबरों की माने तो ये वाक़या एक रेडियो स्टेशन में मूवी प्रमोशन के दौरान सबके सामने हुआ। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। दरअसल, रणबीर और अनुष्का उन दिनो अपनी फ़िल्म के प्रमोशन के सिलसिले में एक रेडिओ में पहुंचे थे। यहां रणबीर ने अनुष्का को अपने हंसी- मज़ाक़ से परेशान कर दिया था। रणबीर के इस हंसी- मज़ाक़ से परेशान होकर अनुष्का ने भी मज़ाक़ में रणबीर को तीन तमाचे लगा दिए। इसके बाद रणबीर एकदम चुप हो गए और परेशान करना बंद कर दिया।

आपको बता दें कि रणबीर और अनुष्का एक दूसरे के बेहद अच्छे दोस्त हैं। ये दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ हंसी मज़ाक़ करते रहते हैं। इन्होंने एक साथ ऐ दिल है मुश्किल, बॉम्बे वैलवैट जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है। इनकी ऐ दिल है मुश्किल ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। बहरहाल, ये दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त हैं।