newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pornography case: पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी ने CBI को दिया बयान,कहा-नहीं पूछती थी राज क्या करते हैं

Pornography case: पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई की जेल में सजा काट कर रहे राज कुंद्रा को लेकर एक बाद एक कई खुलासे सामने आए हैं। वहीं राज कुंद्रा को लेकर हुए इस बड़े खुलासे का असर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पर भी हुआ है। इस केस में शिल्पा  शेट्टी ने भी कई बार पूछताछ की गई है।

नई दिल्ली। पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई की जेल में सजा काट कर रहे राज कुंद्रा को लेकर एक बाद एक कई खुलासे सामने आए हैं। वहीं राज कुंद्रा को लेकर हुए इस बड़े खुलासे का असर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पर भी हुआ है। इस केस में शिल्पा  शेट्टी ने भी कई बार पूछताछ की गई है। वहीं 23 जुलाई को इस केस में शिल्पा शेट्टी ने एक बयान दर्ज किया था। जिसे लेकर कई डिटेल सामने आई है। बयान देते हुए शिल्पा शेट्टी ने कहा था कि वे राज कुंद्रा से उनके काम के बारे में नहीं पूछती थीं। वे अपने काम में बिजी रहती थीं, शिल्पा ने हॉटशॉट एप के बारे में जानकारी ना होने की बात भी कही थी।

shilpa-shetty-super-dancer-2-

शिल्पा शेट्टी ने मुंबई पुलिस को दिया बयान

शिल्पा शेट्टी ने पुलिस को बयान देते हुए कहा था कि साल2019 में राज कुंद्रा ने कंपनी Armsprime मीडिया को जॉइन किया था। सौरव कुशवाहा उनका पार्टनर था। यह कंपनी पूनम पांडे जैसे उन एक्ट्रेसेज के शॉर्ट वीडियो बनाती थी जिनमें एक्ट्रेसेज एक्सपोज करती थीं। ये सब उनकी मर्जी से होता था। मैंने राज से इसके बारे में पूछा था, उन्होंने कहा था कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अच्छा कर रहा है और उन्हें इससे अच्छा प्रॉफिट हो रहा है। इसके बाद राज कुछ वजहों से सौरव कुशवाहा से अलग हो गए थे।

shilpa-shetty

अपने बयान में शिल्पा शेट्टी ने आगे कहा कि वो आरोपी उमेश कामथ को जानती हैं क्योंकि वो उनकी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज में काम किया करता था। फरवरी में जब वो गिरफ्तार हुआ था तो शिल्पा ने राज कुंद्रा को इस बारे में पूछा था। राज ने तब शिल्पा शेट्टी को बताया था कि कामथ अलग से गहना वशिष्ठ संग काम करता है और पोर्न वीडियो क्रिएट कर उसे बेचता है और इसी वजह से वो गिरफ्तार हुआ है। शिल्पा ने अपने बयान में बताया था कि वो एप्लिकेशन बॉलीफेम के बारे में कुछ भी नहीं जानती।

इसके साथ ही शिल्पा ने कहा कि मुझे अब इस बात का पता चला है कि वियान इंडस्ट्रीज के जरिए हॉटशॉट एप को क्रिएट किया गया था और पोर्न वीडियो बनते थे। फिर इसे प्रदीप बख्शी की कंपनी Kenrin को बेचा जाता था। मैं अपने काम में बिजी थी और मैं अपने पति से ये नहीं पूछती थी कि वे क्या करते हैं। वे मुझे अपने काम के बारे में कुछ नहीं बताते थे. मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं पता है।

shilpa shetty

शिल्पा शेट्टी ने यह भी बताया था कि वे लंदन में बिग ब्रदर की शूटिंग कर रही थीं। जहां एक कॉमन फ्रेंड Farat Hussain के जरिए उनकी राज कुंद्रा से मुलाकात हुई थी। साल 2009 में उन दोनों ने शादी कर ली और तब से ही वह भारत में रह रही हैं, और कई सारे बिजनेस चला रही हैं।