newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

शादी के 10 साल बाद कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी ने लिया तलाक

बॉलीवुड का कपल (Bollywood Couple) कोंकणा सेन शर्मा (Konkona Sen Sharma) और रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) ने शादी के 10 साल के बाद तलाक ले लिया। दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए हैं।

मुंबई। मुंबई। बॉलीवुड का कपल (Bollywood Couple) कोंकणा सेन शर्मा (Konkona Sen Sharma) और रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) ने शादी के 10 साल के बाद तलाक ले लिया। दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए हैं।

ranvir konkona2

10 साल की शादी के बाद दोनों ने एक-दूसरे का साथ छोड़ अपनी-अपनी राहों को चुनने का फैसला किया। बता दें कि साल 2015 से दोनों रिश्ते में नहीं थे। इस बात का ऐलान खुद रणवीर शौरी ने किया था।

ranvir konkona3

फिल्म तितली (Titli) के ट्रेलर लॉन्च पर खुद रणवीर शौरी ने अपने तलाक की खबर को कंफर्म किया था। रणवीर ने बताया कि कोंकणा के साथ रिश्ते में नहीं हैं। इसके पीछे रणवीर शौरी ने खुद को जिम्मेदार माना था।

ranvir konkona

खबरों की मानें तो कोंकणा और रणवीर का तलाक लगभग एक या दो महीने पहले होने वाला था, लेकिन तारीख किसी कारण से आगे बढ़ गई। 3 अगस्त की तारीख दोनों को दी गई, लेकिन कुछ कागजी कार्रवाई देरी होने की वजह से तारीख को फिर 13 अगस्त के लिए बढ़ा दिया गया। इसी सुनवाई में इन दोनों को कानूनी रूप से तलाकशुदा करार दे दिया गया। दोनों ने शांति से कार्रवाई को पूरा किया।