newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kylie Jenner Baby: दूसरी बार मां बनी काइली जेनर, फैंस को दिखाई बच्चे की पहली झलक

Kylie Jenner: साल 2017 से ही काइली जेनर और स्कॉट एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि साल 2019 में कथित तौर पर इनके अलग होने की खबर सामने आई थी। काइली अपनी बेटी के साथ रहती थीं। जिसके बाद बीते साल 2021 में दोनों एक बार फिर साथ आ गए और इसके साथ ही काइली ने सितंबर में गर्भवती होने की घोषणा की थी।

नई दिल्ली। हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियां की छोटी बहन और बिजनेस वुमन काइली जेनर को एक बार फिर मां बनने का सुख मिला है। उन्होंने अपने दूसरे बच्चे (बेटे) को जन्म दिया है। काइली जेनर के बॉयफ्रेंड ट्रैविस स्कॉट ने बच्चे की तस्वीर शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी है। बता दें, काइली जेनर ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। 24 वर्षीय रियलिटी स्टार ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें बॉर्न बेबी अपनी बड़ी बहन स्टॉर्मी के साथ नजर आया था। ये एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर थी जिसमें नवजात बच्चे ने बहन का हाथ पकड़ रखा था।

Kylie Jenner Baby...

अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में काइली ने बच्चे के जन्म की तारीख का खुलासा किया है। काइली ने बताया है कि बच्चे का जन्म 2 फरवरी को हुआ है। हालांकि अभी तक कपल ने बच्चे के नाम का खुलासा नहीं किया है।

Kylie Jenner

आपको बता दें, साल 2017 से ही काइली जेनर और स्कॉट एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि साल 2019 में कथित तौर पर इनके अलग होने की खबर सामने आई थी। काइली अपनी बेटी के साथ रहती थीं। जिसके बाद बीते साल 2021 में दोनों एक बार फिर साथ आ गए और इसके साथ ही काइली ने सितंबर में गर्भवती होने की घोषणा की थी। यहां ध्यान हो कि 2015 में काइली जेनर ने अपनी मेकअप कंपनी की स्थापना की थी। इसके अलावा वो अपने पारिवारिक रियलिटी शो ‘कीपिंग अप विद द कार्दशियन’ में भी नजर आती हैं। सोशल माडिया पर काइली चाहने वालों की लिस्ट भी काफी लंबी है।