newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bharti Singh: कॉमेडियन भारती सिंह के घर आया नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता

Bharti Singh: भारती सिंह ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। दंपत्ति को पहला लड़का हुआ है। इस बात की खुशखबरी कॉमेडियन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- इट्स ए बॉय। पोस्ट में भारती और हर्ष एक साथ नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली। कॉमेडियन-होस्ट भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया पैरेंट्स बन गए हैं। भारती सिंह ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। दंपत्ति को पहला लड़का हुआ है। इस बात की खुशखबरी कॉमेडियन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- इट्स ए बॉय। पोस्ट में भारती और हर्ष एक साथ नजर आ रहे हैं। दोनों साथ बेहद ही क्यूट लग रहे हैं। फैंस इस खुशखबरी को सुनकर काफी खुश हैं और कपल को जमकर बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर बधाई कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। हर कोई इस खबर को सुनकर खुश है।

बधाइयों का लगा तांता

टीवी के बड़े स्टार्स ने भी भारती सिंह और हर्ष को पेरेंटस बनने पर बधाई दी है। उमर रियाज ने कमेंट कर लिखा-फाइनली…. ! आप दोनों को बधाई हो। जैस्मीन भसीन ने कमेंट कर लिखा- “यय्याय्य्य्य्य्य्य्य। अनीता हसनंदानी ने लिखा- yeeeee बधाई।” राहुल वैद्य ने कमेंट कर लिखा-ओएमजी देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता … ढेर सारी बधाइयां। कई स्टार्स ने हार्ट इमोजी भी पोस्ट की है और खूब प्यार लुटाया है।

फैंस ने बरसाया खूब प्यार

काम की बात करें तो हर्ष और भारती दोनों ही रियलिटी शो हुनरबाज को होस्ट कर रहे हैं। भारती ने प्रेग्नेंसी के दिनों में भी जमकर काम किया है। उन्होंने हाल ही में काम से ब्रेक लिया था। अब दोनों स्टार्स के घर बच्चे की किलकारियां गूंजी हैं। फैंस का तो खुशी का ठिकाना नहीं है। हर कोई अपने अंदाज में कपल को बधाई दे रहा है।