newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Oscar Awards 2023: RRR के नाटू-नाटू गाने के लाइव परफॉर्मेंस से झूमे ऑस्कर अवॉर्ड में आए लोग, देखिए Video

राजामौली की फिल्म RRR के नाटू-नाटू गाने को बेस्ट सांग की कैटेगिरी में नॉमिनेशन मिला। इससे उत्साहित होकर राजामौली अपने दोनों स्टार जूनियर एनटीआर और रामचरन के साथ हॉलीवुड पहुंचे। नाटू-नाटू गाने को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी मिला है। ये संगीत का बहुत प्रतिष्ठित पुरस्कार है।

लॉस एंजेलेस। अमेरिका के लॉस एंजेलेस में ऑस्कर पुरस्कार समारोह 2023 के दौरान एसएस राजामौली की फिल्म RRR के मशहूर गाने नाटू-नाटू का लाइव परफॉर्मेंस दिया गया। इस दौरान डॉल्बी थियेटर में बैठे लोग झूम उठे। एक्टर दीपिका पादुकोण ने नाटू-नाटू के लाइव परफॉर्मेंस का जैसे ही एलान किया, डॉल्बी थियेटर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। नाटू-नाटू गाने को सिंगर काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने ऑस्कर 2023 में लाइव परफॉर्म किया। तमाम लोग इस गाने पर थिरकते नजर आए। इस परफॉर्मेंस को डॉल्बी थियेटर में मौजूद लोगों ने स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया। देखिए नाटू-नाटू का लाइव परफॉर्मेंस।

राजामौली की फिल्म RRR के नाटू-नाटू गाने को बेस्ट सांग की कैटेगिरी में नॉमिनेशन मिला। इससे उत्साहित होकर राजामौली अपने दोनों स्टार जूनियर एनटीआर और रामचरन के साथ हॉलीवुड पहुंचे। नाटू-नाटू गाने को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी मिला है। ये संगीत का बहुत प्रतिष्ठित पुरस्कार है। नाटू-नाटू गाने को ऑस्कर 2023 में जगह मिलने से भारतीय सिनेमा के दर्शक काफी खुश दिखाई दे रहे थे। राजामौली की फिल्म RRR ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे भी गाड़े थे। जिसमें नाटू-नाटू का बहुत बड़ा हिस्सा माना जाता है।

rrr

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के प्रेजेंटेशन के दौरान डॉल्बी थियेटर में नाटू-नाटू गाने के लाइव परफॉर्मेंस के बारे में एक्टर दीपिका पादुकोण ने सिर्फ अनाउंस ही नहीं किया। वो इस गाने के दौरान चियर करती भी दिखीं। उन्होंने नाटू-नाटू परफॉर्म करने वाले कलाकारों को मंच पर बुलाया। दीपिका पादुकोण ने इस गाने को कैची कोरस, किलर डांस मूव और इलेक्ट्रिफाइंग बीट्स वाला ग्लोबल सेंसेशन बताया। एंटी कोलोनियल थीम पर बेस्ड नाटू-नाटू गाने को मूल रूप से तेलुगू में गाया गया है। हालांकि, इसके हिंदी और मलयालम वर्जन भी लॉन्च किए गए थे। सभी वर्जन ने दर्शकों को खूब झूमने पर मजबूर भी किया।