newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Richa Chadha: ऋचा चड्ढा के गलवान वाले ट्वीट को MamaEarth ने किया सपोर्ट, तो लोगों ने लगाई क्लास, “ज्ञान मत दो, साबुन बेचो”

कई लोगों ने ट्वीट कर उक्त कंपनी के उत्पादों के बहिष्कार की इच्छा जताई थी। हालांकि, लोगों के आक्रोश का शिकार होने के बाद कंपनी अपने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया था। जिसमें ऋचा चड्ढा के बयान का समर्थन किया गया था। इसके बाद कंपनी ने एक ट्वीट कर अपनी सफाई पेश की।

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा को लेफ्टिनेंट उपेंद्र द्विवेदी के ट्वीट को रिट्वीट करना महंगा पड़ गया है। एक्ट्रेस के रिट्वीट से लोग भड़के गए हैं। एक्ट्रेस पर गलवान झड़प में वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों का अपमान करने का आरोप लगा है। दरअसल, लेफ्टिनेंट उपेंद्र द्विवेदी ने अपने ट्वीट में पाकिस्तान के कब्जे वाले पीओके को वापस लेने की बात कही थी। लेफ्टिनेंट ने कहा था कि, ‘हमारी सेना पीओके को भारत में लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लेफ्टिनेंट के इस ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कमेंट कर कहा कि, ‘गलवान की तरफ से हाय’।

एक्ट्रेस के उक्त ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए और लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगा डाली। वहीं चौतरफा लोगों के आक्रोश का शिकार होने के बाद एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट को लेकर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि, ‘उनका मकसद भारतीय सैनिकों का अपमान करना नहीं था। वे सेना का बहुत सम्मान करती हैं। यहां तक उनके नाना भी सेना में थे। लेकिन एक्ट्रेस के माफीनामे के बाद भी लोगों का गुस्सा बरकरार है।

वहीं, एक्ट्रेस के बयान को लेकर जहां चौतरफा उनकी निंदा की जा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता नगमा ने एक्ट्रेस के बयान का समर्थन किया था। जिस पर बीजेपी हमलावर हो गई। उधर, MamaEarth कंपनी ने भी एक्ट्रेस द्वारा सेना पर किए गए अपमानजनक टिप्पणी का समर्थन किया था। जिस पर यूजर भड़क गए। लोगों का आक्रोश कुछ इस कदर अपने चरम पर पहुंच गया कि लोगों ने कंपनी के उत्पादों के बहिष्कार की मांग कर दी।

कई लोगों ने ट्वीट कर उक्त कंपनी के उत्पादों के बहिष्कार की इच्छा जताई है। हालांकि, लोगों के आक्रोश का शिकार होने के बाद कंपनी ने अपने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया था। जिसमें ऋचा चड्ढा के बयान का समर्थन किया गया था। इसके बाद कंपनी ने एक दूसरा ट्वीट कर सफाई पेश की है। जिसमें कहा गया है कि ब्रांड मामाअर्थ हमारे देश या सेना के खिलाफ किसी भी आपत्तिजनक विचार या अपमानजनक टिप्पणी का समर्थन या सदस्यता नहीं लेता है।

दरअसल, अपने जिस ट्वीट को लेकर कंपनी लोगों के कहर का शिकार हो गई थी, उसमें कहा गया था कि ‘गलवान सेज हाय’ निर्णायक नहीं है और यह परिप्रेक्ष्य के बारे में है। हालांकि, कंपनी ने ट्वीट भले ही डिलीट कर दिया हो, लेकिन लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोग अभी-भी कंपनी के उत्पादों के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं और यह मांग लगातार बढ़ती ही जा रही है।

देखिए भड़के लोगों की झलक

उधर, जिस तरह कांग्रेस नेता नगमा ने एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा का समर्थन किया है, उसे लेकर अब कांग्रेस पार्टी भी सवालों के घेरे में आ चुकी है। अब ऐसी स्थिति में आगामी दिनों में यह पूरा विवाद क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।