newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss 17: पहले ही हफ्ते घरवालों की साजिश का शिकार हुईं मन्नारा चोपड़ा, सब ने मिलकर किया नॉमिनेट

Bigg Boss 17: नॉमिनेशन पर यूजर्स के भी रिएक्शन आना शुरू हो चुके हैं। एक यूजर ने लिखा- मन्नारा असली और वास्तविक लगती हैं। मुनव्वर के साथ उनकी बॉन्डिंग मनोरंजक है। पहले ऐसा लग रहा था कि ओवर एक्टिंग करती थी, लेकिन अब मुनव्वर के साथ उनकी बातचीत मजेदार है

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी-17 के साथ दर्शकों के लिए मनोरंजन का डोज भी शुरू हो चुका है। शो को शुरू हुए अभी 2 दिन ही हुए हैं लेकिन शो में लड़ाई और झगड़े शुरू हो चुके हैं। कभी अभिषेक किसी से भिड़ते दिख रहे है, तो कही बिग बॉस विक्की जैन को सुना रहे हैं। दो दिन का शो तो काफी मजेदार रहा लेकिन अब शो में बड़ा ट्विस्ट आ गया है और शो का पहले नॉमिनेशन भी हो गया है। सभी घर वालों ने मिलकर मन्नारा चोपड़ा को धोखा दिया है। मन्नारा शो की पहली कंटेस्टेंट हैं,जिन्हें सभी घरवालों ने मिलकर नॉमिनेट किया है। इसका एक प्रोमो भी सामने आया है।


रोती दिखीं मन्नारा चोपड़ा

इस वक्त सोशल मीडिया पर मन्नारा चोपड़ा छाई हुई हैं क्योंकि उनकी और मुनव्वर फारूकी की बॉन्डिंग लोगों को बेहद पसंद आ रही हैं। मन्नारा मुनव्वर के साथ अपनी शुरुआती दोस्ती को निभा रही हैं और दोनों के बीच की बातचीत फैंस को खुश कर रही हैं। कभी मन्नारा मुनव्वर को एटीट्यूड दे रही हैं, तो कभी मुनव्वर की एक नजर मन्नारा पर हैं। सोशल मीडिया पर मन्नारा और मुनव्वर के क्लिप छा गए हैं लेकिन शायद मन्नारा का सफर जल्द खत्म हो सकता है क्योंकि सारे घरवालों ने दिमाग लगाकर मन्नारा को नॉमिनेट किया है, जिससे मन्नारा टूट गई हैं।


इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बिग बॉस घरवालों से उस कंटेस्टेंट का नाम पूछ रहे हैं, जिसे नॉमिनेट करना है। विक्की, अंकिता, नील, ऐश्वर्या और बाकी सभी ने मिलकर मन्नारा को नॉमिनेट किया। वीडियो में आप देख सकते हैं। सभी लोगों के मुंह से अपना नाम सुनने के बाद मन्नारा टूट जाती हैं और रोने लगती हैं। मन्नारा का कहना है कि विक्की जैन ने उनके साथ धोखा किया और विक्की के डबल स्टेंडर्स हैं।


सामने आया प्रोमो

इस वीडियो को कलर्स के आधिकारिक पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा है-“दिल, दिमाग और दम के खेल में मिला मन्नारा को चौथा धोखा..। खैर ये तो आज के एपिसोड में पता चल जाएगा कि मन्नारा के अलावा और कौन नॉमिनेट होता है और शो को  पहले ही हफ्ते किसे घर के बाहर का रास्ता देखना होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


यूजर्स ने दिए रिएक्शन

नॉमिनेशन पर यूजर्स के भी रिएक्शन आना शुरू हो चुके हैं। एक यूजर ने लिखा- मन्नारा असली और वास्तविक लगती हैं। मुनव्वर के साथ उनकी बॉन्डिंग मनोरंजक है। पहले ऐसा लग रहा था कि ओवर एक्टिंग करती थी, लेकिन अब मुनव्वर के साथ उनकी बातचीत मजेदार है। एक अन्य ने लिखा- हर कोई मन्नारा को निशाना क्यों बना रहा है? उसके लिए दुख महसूस हो रहा है…। एक दूसरे यूजर ने लिखा- मन्नारा बेहद क्यूट और असली शुद्ध आत्मा है..। प्लीज बाहर ना निकाले।