newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: ‘विदेशी माता से उत्पन्न संतान…’, मनोज मुंतशिर ने भारतीय सैनिकों का अपमान करने पर राहुल गांधी को दिया करारा जवाब, कांग्रेस नेता के DNA को लेकर भी कह दी बड़ी बात

Video: कांग्रेस पार्टी की तरफ से इसे लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से भी भारतीय सैनिकों के लिए एक बयान दिया गया था जिसमें उन्होंने ये कह दिया था कि चीनी सैनिकों ने हमारे जवानों (भारतीय सैनिक) को पिट डाला। अपने इस बयान के बाद से ही राहुल गांधी की खूब आलोचना हो रही है।

नई दिल्ली। बीते 9 दिसंबर को तवांग में चीनी सैनिकों ने एक बार फिर अपना धोखेबाज चेहरा दिखाते हुए भारतीय सैनिकों पर हमला कर दिया था। भारतीय जवानों और चीनी सैनिकों के बीच हुई इस भिड़त में जीत भारत की हुई। हमारे जवानों ने चीनी सैनिकों के मनसूबों पर पानी फेरते हुए उन्हें खदेड़ डाला। इस घटना में जहां भारतीय सेनिकों को मामूली चौटें आईं है। तो वहीं, चीनी सैनिकों का हाल बुरा हुआ है। चीनी सैनिकों का जिस तरह से हमारे जवानों ने सामना किया उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। हालांकि देश में एक तरफ जहां सभी भारतीय सैनिकों के शौर्य का लौहा मान रहे हैं। तो वहीं, देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इसे पचा नहीं पा रही है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से इसे लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से भी भारतीय सैनिकों के लिए एक बयान दिया गया था जिसमें उन्होंने ये कह दिया था कि चीनी सैनिकों ने हमारे जवानों (भारतीय सैनिक) को पीट डाला। अपने इस बयान के बाद से ही राहुल गांधी की खूब आलोचना हो रही है।

rahul gandhi 21

भारतीय जनता पार्टी तो इस बयान को लेकर राहुल गांधी पर हमलावर थी ही कि अब लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर ने कांग्रेस नेता पर हमला बोला है। भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान मनोज मुंतशिर तवांह मामले को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें विदेशी माता का पुत्र बताया और कहा कि उनके DNA में दिक्कत है।

Amit Shah on India-China Clash.

राहुल गांधी के तवांग को लेकर दिए गए बयान को लेकर मनोज मुंतशिर ने कहा कि एक निहायत गैर जिम्मेदार इस देश का नेता हमारे सैनिकों के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल करता है। सच ये है कि हमारे सैनिकों ने चीनी सैनिकों को पिटकर भगाया लेकिन ये नेता कहता है कि हमारे सैनिक पिट गए। कौई कैसे हमारे सैनिकों के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर सकता है।

आगे मनोज मुंतशिर ने कहा कि दूसरे देशों में बच्चों को देशप्रेम सिखाया जाता है। उनके लिए एक स्पेशल सब्जेक्ट होता है लेकिन भारत में बच्चा देशभक्ति अपने आप सीख जाता है। जब वो भारत को माता कहता है तो उसके अंदर अपनी मिट्टी के लिए प्यार खूद-ब-खूद आ जाता है। आगे चाणक्य के सहारे मनोज मुंतशिर राहुल गांधी पर हमला बोला और कहा है कि ‘विदेशी माता से जन्म लेने वाला बच्चा कभी भी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता है। परेशानी उसके डीअनए में है। ऐसे में आप और मैं उसका कुछ नहीं कर सकते।’