newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Met Gala 2023: 1 लाख मोतियों से बना गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर पहुंची आलिया, बताया भारतीय गर्व से बना है आउटफिट

Met Gala 2023: आलिया मेट गाला के रेड कार्पेट पर बिल्विंग सिल्हूट के साथ एक प्राचीन व्हाइट गाउन में पहुंची। जिसमें आलिया आसमान से उतरी एक सफेद परी के जैसे लगी। आलिया के गाउन में एक लंबी ट्रेल भी देखने को मिली।

नई दिल्ली। मेट गाला 2023 का आगाज हो चुका है और हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की हसीनाएं रेड कार्पेट पर अपने हुस्न के जलवे बिखेर रही हैं। रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, ईशा अंबानी, काइली जेनर, सुपर मॉडल गिगी, किम कार्दशियन समेत कई स्टार को चमकते हुए देखा गया। हालांकि सारी लाइमलाइट आलिया भट्ट ने लूट ली। आलिया पहले से अपने फैशन सेंस को लेकर  सुर्खियों में रहती हैं लेकिन अब व्हाइट गाउन पहन एक्ट्रेस ने महफिल लूट ली। तो चलिए जानते हैं कि मेट गाला 2023 के पहले दिन कौन-कौन पहुंचा।

alia

100,000 मोतियों से बना है आलिया का गाउन

आलिया मेट गाला के रेड कार्पेट पर बिल्विंग सिल्हूट के साथ एक प्राचीन व्हाइट गाउन में पहुंची। जिसमें आलिया आसमान से उतरी एक सफेद परी के जैसे लगी। आलिया के गाउन में एक लंबी ट्रेल भी देखने को मिली। आलिया का पूरा गाउन व्हाइट पर्ल से भरा था, जो उनकी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा रहा था।


आलिया ने खुद अपने इंस्टा पोस्ट के जरिए अपने शानदार आउटफिट के बारे में बताया। उन्होंने लिखा कि- “मैं कुछ ऐसा करना चाहती थी जो प्रामाणिक लगे (हैलो, पर्ल!) और वो भारत में  बना हो। ये गाउन 100,000 मोतियों से बना है, जिसे प्यार और मेहनत दोनों तरीकों से बनाया गया है।मुझे अपने पहले मेट के लिए आपको पहनकर बहुत गर्व हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ? (@aliaabhatt)


फैंस को भा गया आलिया का लुक

आलिया ने अपने मेट गाला की अपनी प्यारी-प्यारी फोटोज शेयर की है, जिसमें वो पर्ल वाले गाउन के साथ शानदार पोज दे रही हैं। आलिया ने अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों को हल्का कर्ल किया है और पर्ल से बना एक क्लिप भी अपने बालों में लगाया है। फैंस को भी आलिया का ये लुक सिंपल और शानदार लगा। हर कोई आलिया के लुक की जमकर तारीफ कर रहा है।