नई दिल्ली। देशभर में फिल्म आदिपुरुष का विरोध देखने को मिल रहा है। फिल्म के विवादित डायलॉग को लेकर साधु-संत में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसके अलावा हिंदू संगठन ने फिल्म आदिपुरुष के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए विरोध प्रदर्शन भी कर रहे है। साथ ही भाजपा, कांग्रेस समेत कई दलों के नेता भी फिल्म को बैन करने की मांग की है। फिल्म के निर्देशक ओम राउत और लेखक मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) को लोगों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ रहा है। हालांकि भारी बवाल के बाद फिल्म के मेकर्स बैकफुट पर आते हुए दिखाई दे रहे है। रविवार को मनोज मुंतशिर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि फिल्म विवादित संवाद को बदल दिया जाएगा। इसी बीच फिल्म के संवाद राइटर मनोज मुंतशिर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
दरअसल फिल्म के विवाद के बीच मनोज मुंतशिर ने अपनी जान का खतरे बताते हुए मुंबई पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। जिसके बाद आज मुंबई पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया करा दी है। इसके साथ ही पुलिस ने कहा है कि वो इस मामले की जांच भी कर रही है। बता दें कि मनोज मुंतशिर ने फिल्म के विवादित डायलॉग को लेकर पहले ही सफाई दे चुके है और फिल्म से जल्द ही संवाद को बदलने की भी बात कर चुके है।
मुंबई पुलिस #Adipurush, के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर को सुरक्षा मुहैया कराई है। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताकर सुरक्षा मांगी थी। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं।
(फाइल फोटो) pic.twitter.com/IaDGdiSB6T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2023
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए लेखक मनोज मुंतशिर ने माफी भी मांगी थी। बता दें कि 16 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष को बॉक्स ऑफिस जबरदस्त कमाई कर रही है। विरोध के बावजूद भी फिल्म की कमाई में कोई फर्क नहीं पड़ते हुए दिखाई दे रहा है। तीन दिन में फिल्म ने दुनियाभर में 300 से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके साथ ही विश्वभर में फिल्म आदिपुरुष का क्रेज लोगों में दिख रहा है।
#WATCH हमारा उद्देश्य सनातन के सच्चे नायकों को हमारी युवा पीढ़ी के सामने प्रस्तुत करना था। 5 डायलॉग्स पर आपत्ति है और उन्हें बदल दिया जाएगा। अगर कुछ हिस्से लोगों को पसंद नहीं आ रहे हैं तो उन्हें ठीक करना हमारी जिम्मेदारी है: #Adipurush फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर pic.twitter.com/SAqDsZ6EBc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2023
पहले दिन यानि शुक्रवार को फिल्म ने विश्वभर में 140 से ज्यादा की कमाई की। जबकि दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई की। इन आंकड़ों को देखकर पता चलता है कि फिल्म का दुनियाभर में डंका बज रहा है। बता दें कि फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह अहम किरदार में है।