newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Indian Idol 12 : इस कंटेस्टेंट संग स्टेज पर जमकर नाचीं नीतू कपूर, ऋषि कपूर को किया याद

Indian Idol 12 : सोनी टीवी का मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का 12वां सीजन (Indian Idol 12) काफी हिट हो रहा है। इस हफ्ते शो में नीतू कपूर (Neetu Kapoor) नजर आने वाली हैं। ये एपिसोड बीते जमाने की अदाकारा और उनके सुपरस्टार दिवंगत पति ऋषि कपूर के नाम किया जाएगा।

नई दिल्ली। सोनी टीवी का मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का 12वां सीजन (Indian Idol 12) काफी हिट हो रहा है। इस हफ्ते शो में नीतू कपूर (Neetu Kapoor) नजर आने वाली हैं। ये एपिसोड बीते जमाने की अदाकारा और उनके सुपरस्टार दिवंगत पति ऋषि कपूर के नाम किया जाएगा। इतना ही नहीं वो काफी समय बाद स्टेज पर परफॉर्म करती नजर आएगीं। शो के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स इस खास मौके पर ऋषि कपूर की फिल्मों के सदाबहार गानों पर परफॉर्म करेंगे। जिसे देख नीतू कपूर भावुक हो जाएंगी। इस एपिसोड का शूट हो गया है। जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

neetu

वायरल वीडियो और तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि शो का हिस्सा बनकर नीतू कपूर काफी खुश हैं। शो के कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ उन्होंने कुछ शानदार पल गुजारे। शो के एक फेमस कंटेस्टेंट दानिश खान ने नीतू कपूर संग स्टेज पर दमदार डांस किया। ये गाना ऋषि कपूर पर फिल्माएं गए ‘एक मैं और एक तू’ का है। जिस पर नीतू ने दानिश संग शानदार परफॉरमेंस दी। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इतना ही नहीं, नीतू कपूर दानिश के लुक्स के भी काफी इंप्रेस हुई हैं। उनकी तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि दानिश में ऋषि कपूर की झलक आती है। ये सुनकर दानिश की खुशी का ठिकाना नहीं रहता वो कहते हैं कि अब तक वो जितने भी लोगों से मिले हैं उनमें से नीतू सबसे स्वीट पर्सन हैं।

neetu2

इसके अलावा नीतू कपूर को उनके दोनों बच्चों रणबीर और रिद्धिमा कपूर ने स्पेशल मेसेज भेजा। दोनों ने बताया कि वो कितना अपनी मां को प्यार करते हैं साथ ही उनकी जमकर तारीफ भी की। आपको बता दें कि इन दिनों रणबीर क्वारंटाइन में रह रहे हैं। उन्हें देख नीतू इमोशनल हो जाती हैं। वहीं वो ऋषि कपूर को याद कर भी भावुक हो जाती हैं। इसके बाद नेहा कक्कड़ उन्हें संभालती हैं।