newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nora Fatehi: आपस में ही भिड़े बॉलीवुड वाले, नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस पर किया मानहानि का केस

Nora Fatehi: जैकलीन पर सुकेश चंद्रशेखरन से महंगे गिफ्ट लेने के आरोप हैं। इस मामले में जैकलीन ने नोरा को अपने मामले में घसीटा और फिर नोरा फतेही ने जैकलीन के खिलाफ करीब 200 करोड़ रूपये का मान-हानि का केस किया है। यहां हम इसी मामले पर बात करने वाले हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड में काम कर रही दो अदाकारा आपस में ही भिड़ चुकी हैं। नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस पर मानहानि का केस दर्ज़ कर दिया है। तमाम दिन से हम सुन रहे थे कैसे सुकेश के मामले में लगातार जैकलीन फर्नांडिस से पूछताछ हो रही थी। ईडी लगातार जैकलीन से कालाबाजारी के केस में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही थी। जिसके बाद जैकलीन फर्नांडिस ने नोरा फतेही को इस केस में घसीट लिया है। नोरा फतेही को हमने कई फिल्म में देखा है वो एक मॉडल, सिंगर और डांसर हैं। जिन्होंने कई फिल्म में काम किया है। वहीं जैकलीन भी हिंदी इंडस्ट्री से लेकर तमिल की तमाम फिल्म में काम कर चुकी हैं। जैकलीन पर सुकेश चंद्रशेखरन से महंगे गिफ्ट लेने के आरोप हैं। इस मामले में जैकलीन ने नोरा को अपने मामले में घसीटा और फिर नोरा फतेही ने जैकलीन के खिलाफ करीब 200 करोड़ रूपये का मान-हानि का केस किया है। यहां हम इसी मामले पर बात करने वाले हैं।

आपको बता दिए जैकलीन फर्नांडिस के ऊपर आरोप हैं की उन्होंने सुकेश चंद्रशेखरन से महंगे गिफ्ट लिए हैं जिसके तहत लगातार ईडी जैकलीन फर्नांडिस से पूछताछ कर रही है। सुकेश चंद्रशेखरन एक महाठग है जिसने करीब 200 करोड़ रूपये की ठगी की है। इसके अलावा जैकलीन पर ये आरोप लगे की जैकलीन ने कई करोड़ रूपये सुकेश से गिफ्ट के तौर पर लिए हैं। जिसमें जैकलीन ने सुकेस से 52 करोड़ रूपये का अरबी घोड़ा, 9 लाख की तीन पर्शियन बिल्ली और डायमंड्स सेट्स जैसे कई गिफ्ट सुकेश से लिए हैं। जिसके बाद से ही ईडी लगातार जैकलीन से पूछताछ कर रही है।

नोरा फतेही पर भी सुकेश से बीएमडब्लू लेने के आरोप थे। .नोरा पर आरोप लगा कि उन्होंने सुकेश के करीब 65 लाख की BMW कार ली है। जिसके बाद जांच हुई और पता चला कि नोरा को सुकेश बार बार कार लेने के लिए दबाव डालता था लेकिन नोरा ने मना कर दिया था। हां नोरा के किसी करीबी ने BMW कार सुकेश से ली थी। अब इस मामले में नया मोड़ आया है और नोरा ने जैकलीन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस कर दिया है। नोरा का कहना है कि उनका सुकेश से कोई सम्पर्क कभी नहीं हुआ। हां सुकेश की पत्नी लीना मारिया को नोरा जरूर जानती थीं। नोरा ने बताया कि उनके खिलाफ होने वाले मीडिया ट्रायल साजिश हैं जिससे उनकी रेप्युटेशन खराब हुई है।

जैकलीन ने अपने बयान में बताया था कि उन्हीं ईडी द्वारा झूठे आरोप में फंसाया गया है। जबकि नोरा फतेही को सुकेश से उपहार मिले थे।” अब नोरा फतेही ने अपनी दलील में जैकलीन के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज़ किया है जिसमें उन्होंने लिखा है,”जैकलीन फर्नांडिस ने अपने हित को ध्यान में रखते हुए आपराधिक रूप से मेरा नाम बदनाम करने की कोशिश की है। क्योंकि वो दोनों एक ही इंडस्ट्री में काम करते हैं और एक ही बैकग्राउंड वाले हैं।” जैकलीन फर्नांडिस के अलावा नोरा ने कुछ मीडिया हॉउस को भी संलिप्त किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि जैकलीन के इशारे पर कई मीडिया हॉउस एक साथ मिलकर नोरा की छवि को नुकसान पहुंचना चाह रहे हैं।