newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nora Fatehi: ‘ये बहुत डरावना है…”, मोरक्को की त्रासदी देख फूले नोरा फतेही के हाथ-पैर, लोगों के लिए कर रही दुआ

Nora Fatehi: गौरतलब है कि शुक्रवार की रात मोरक्को में भूकंप आया था,जिसमें इमारतें मलबे में तब्दील हो गई और कई लोग घंटों तक उनके नीचे फंसे रहे। लोगों को निकालने का काम अभी भी प्रशासन की तरफ से किया जा रहा है

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मल्टी टॉस्किंग एक्ट्रेस नोरा फतेही किसी परिचय की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस अपने डांस से दुनिया में अलग ही मुकाम बना चुकी हैं। एक्ट्रेस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत को रिप्रजेंट कर चुकी हैं। हालांकि मूल रूप से नोरा मोरक्को  की रहने वाली हैं, जहां हाल के दिनों में भयंकर भूकंप आया है। मोरक्को में भूकंप से 1000 से ज्यादा लोगों की जान जान चुकी है। अभी भी रेस्क्यू का काम जारी है। इस आपदा से नोरा काफी परेशान हैं और वहां के लोगों के लिए दुआ कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

नोरा ने मांगी लोगों के लिए दुआ

नोरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी भी मोरक्को के हालातों के बारे में लिखा। उन्होंने लिखा- मोरक्को में भूकंप की आज की खबर बेहद विनाशकारी है! मैं बस यह देख रही हूं कि कितने शहरों पर इसका असर पड़ा है और कई लोगों की जान चली गई है। मेरा दिल अभी हर किसी के लिए दुखी है! मैं हर किसी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं….! ये बहुत डरावना है. मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि हमारे दोस्त और परिवार सुरक्षित हैं! जिसने भी किसी प्रियजन को खोया है उसके प्रति मेरी संवेदनाएं! अलैहफद कोम या रब।”। बता दें कि नोरा का परिवार भी मोरक्को में रहता है।


 

1200 से ज्यादा लोग घायल

गौरतलब है कि  शुक्रवार की रात मोरक्को में भूकंप आया था,जिसमें इमारतें मलबे में तब्दील हो गई और कई लोग घंटों तक उनके नीचे फंसे रहे। लोगों को निकालने का काम अभी भी प्रशासन की तरफ से किया जा रहा है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप 6.8 की तीव्रता के साथ आया था, जिसने बहुत कुछ तबाह कर दिया। बताया जा रहा है कि अब तक 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है,जबकि 1,200 लोग घायल हो गए हैं। भूकंप ने सबसे ज्यादा प्रभावित मराकेश शहर को किया।