newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nora Fatehi ने सोशल मीडिया पर शेयर किए बोल्ड डांस मूव्स, वीडियो वायरल

बॉलीवुड की एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने डांस वीडियो (Dance Video) शेयर करती रहती हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं। उनकी वीडियोज को कई मीलियन व्यूज मिलते है। अब उन्होंने अपना एक डांस वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने डांस वीडियो (Dance Video) शेयर करती रहती हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं। उनकी वीडियोज को कई मीलियन व्यूज मिलते है। अब उन्होंने अपना एक डांस वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें उनके बोल्ड डांस मूव्स काफी पसंद किए जा रहे हैं। अपनी अदाओं से उन्होंने कई लोगों का दिल जीता है।

NORA

उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना डांस वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो कोरियोग्राफर रजितदेव के साथ हॉट अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। उनके फैंस को उनका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में नोरा अपने शानदार मूव्स दिखा रही है, उनका ये बोल्ड अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने पसंद किया है। साथ ही कई लोगों ने उनसे डांस सीखने को कहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

नोरा की इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रिया मिल रही है। लोग उनसे डांस मूव्स सीखने को कह रहे हैं। किसी ने लिखा कि नोरा का कोई जवाब नहीं है। तो किसी ने लिखा कि ऐसे डांस पर्फोर्मेंसज की वजह से ही आज फैन्स के दिलों में छायी हुई हैं। उनके काम की बात करें तो वो जल्दी ही फिल्म सत्यमेव जयते में नजर आने वाली हैं।