newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tiger Shroff: एक्स गर्लफ्रेंड के 31वें जन्मदिन पर टाइगर श्रॉफ ने लुटाया प्यार!, फोटो शेयर कर कुछ इस अंदाज में किया विश

Tiger Shroff: दिशा पटानी आज यानी 13 जून को अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। अब ऐसे में अभिनेत्री के जन्मदिन पर उनके दोस्त और बॉलीवुड के शानदार अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। टाइगर ने इंस्टाग्राम पर दिशा के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझ करते हुए लिखा आपका आने वाला समय सबसे अच्छा हो!

नई दिल्ली। दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ ने एक दूसरे को काफी सालों तक डेट किया है। अक्सर दोनों किसी पार्टी या इवेंट में साथ में स्पॉट होते थे। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते है। हालांकि, दोनों की तरफ से बात को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली। कुछ समय पहले ये खबर भी आने लगी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है जिससे इनके फैंस का दिल काफी टूटा था। रिश्ता पहले टूट गया हो लेकिन दोनों आज भी एक अच्छे दोस्त है और दोनों एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते है। इस बात का पता टाइगर श्रॉफ के पोस्ट से साफ लगाया जा सकता है। जहां आज दिशा के 31वें बर्थडे पर टाइगर ने काफी खास अंदाज में दिशा को विश किया है-

टाइगर श्रॉफ ने किया विश

दिशा पटानी आज यानी 13 जून को अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। अब ऐसे में अभिनेत्री के जन्मदिन पर उनके दोस्त और बॉलीवुड के शानदार अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। टाइगर ने इंस्टाग्राम पर दिशा के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझ करते हुए लिखा आपका आने वाला समय सबसे अच्छा हो! अपने पंख और प्यार और हंसी हमेशा फैलाते रहो..जन्मदिन मुबारक हो दिशा पटानी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayesha Shroff (@ayeshashroff)

टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने भी किया विश

टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ उनकी मां ने भी एक्ट्रेस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। टाइगर की मां ने दिशा के साथ फोटो साझा करते हुए लिखा हैप्पीपिएस्ट बर्थडे दीशु !! मेरी सबसे पसंदीदा शॉपिंग पार्टनर के लिए आने वाले सभी साल निश्चित रूप से काफी अच्छे होंगे !! दिशा ने आयशा श्रॉफ की इस पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए लिखा आई लव यू मेरी आंटी। दिशा पटानी टाइगर के साथ-साथ उनके घर वालों के साथ भी एक अच्छा बॉन्ड शेयर करती है। दिशा की टाइगर की बहन और मां दोनों से बहुत अच्छी जमती है। दिशा को अक्सर टाइगर की बहन के साथ रील बनाते और एन्जॉय करते देखा गया है।