newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss OTT Promo: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का ओटीटी डेब्यू, मेकर्स ने जारी किया प्रोमो

Bigg Boss OTT Promo: फिलहाल मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) नजर आ रही हैं। इसी के साथ उनका नाम कन्फर्म हो गया है। वो पहली कंटेस्टेंट है जिनका नाम मेकर्स ने आउट किया है।

मुंबई। टीवी का लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) जल्द ही शुरू होने वाला है। लेकिन उससे पहले वूट (Voot) पर ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) शुरू हो जाएगा। जो 8 अगस्त से शुरू होगा। मेकर्स के इस ट्विस्ट को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही शो में कौन-कौन आ रहा है इसको लेकर भी एक्साइटमेंट है। फिलहाल मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) नजर आ रही हैं। इसी के साथ उनका नाम कन्फर्म हो गया है। वो पहली कंटेस्टेंट है जिनका नाम मेकर्स ने आउट किया है।

akshara_singh_

अक्षरा इससे पहले भोजपुरी फिल्मों में ही काम करती थी। लेकिन बिग बॉस ओटीटी का ऑफर एक्सेप्ट कर उन्होंने भी ओटीटी में डेब्यू कर लिया है। सामने आए प्रोमो में एक्ट्रेस अपने लटके-झटके दिखा रही हैं। इसी के साथ वो स्टेज पर एंट्री करते हुए भी नजर आ रही हैं।

प्रोमो में एक्ट्रेस का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा लेकिन उनकी हल्की-फुल्की झलक जरूर सामने आ रही है। प्रोमो के बैकग्राउंड में वो कहती हैं- जो लोग हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री का नाम खराब कर देते हैं उन सबकी लबर-लबर बंद करने आ रहे हैं। वो आगे कहती हैं कि वैसे तो हम जबरदस्त रोमांस के लिए जाने जाते हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर एक्शन भी बराबर करते हैं।

बता दें कि अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री की काफी मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्हें गाने का भी शौक है। उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जिसके 27 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टा वीडियो और फोटोज काफी वायरल होते रहते हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टा पर उनके 3 मिलियन से ज्यादा फोलोअर्स हैं।