newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

KRK On Ranbir-Alia Baby: ‘7 महीने में बेटी के माता-पिता…’,केआरके ने तंज कसते हुए दी रणबीर-आलिया को बधाई, यूजर्स ने लगाई क्लास

KRK On Ranbir-Alia Baby: सभी लोग रणबीर और आलिया को बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में खुद को फिल्म क्रिटिक्स मानने वाले केआरके ने भी अजीब अंदाज में कपल को बधाई दी है। इस बधाई वाले ट्वीट के बाद यूजर्स ने केआरके को आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया।

नई दिल्ली। आज का दिन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए बहुत खास है क्योंकि वो दोनों माता-पिता बन चुके हैं। आलिया ने प्यारी बेबी गर्ल को जन्म दिया है। खबर सामने आने के बाद से ही फैंस काफी खुश हैं। फैंस सोशल मीडिया के जरिए कपल को बधाई दे रहे हैं। वहीं कपूर खानदान में भी खुशी का माहौल है। धीरे-धीरे सभी लोग आलिया से मिलने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। ये समय कपूर खानदान और भट्ट फैमिली दोनों के लिए खुशी की बात है।

फैंस दे रहे बधाई

सभी लोग रणबीर और आलिया को बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में खुद को फिल्म क्रिटिक्स मानने वाले केआरके ने भी अजीब अंदाज में कपल को बधाई दी है। इस बधाई वाले ट्वीट के बाद यूजर्स ने केआरके को आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया। केआरके ने लिखा- 7 महीने के अंदर एक खूबसूरत बेटी के गर्वित माता-पिता बनने के लिए #रणबीर कपूर और #आलिया भट्ट को बधाई। इस ट्वीट के बाद एक बार फिर आलिया के शादी से पहले प्रेग्नेंट होने वाली बात को हवा लग गई है। एक यूजर ने केआरके को लताड़ लगाते हुए कहा- ये क्या बेशर्मी है..। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये आलिया का 7वां वहीं 6.5वां महीना है। एक यूजर ने गणित समझाते हुए लिखा- शादी की तारीख- 14 अप्रैल और डिलीवरी की तारीख 6 नवंबर, कुछ साढे छ महीने।

 

यूजर्स लगा रहे अपना गणित

कुछ यूजर्स को केआरके का ट्वीट बिल्कुल भी पसंद नहीं है। उनका कहना है कि केआरके को हर चीज से दिक्कत ही गलती है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर तो बच्चे को लेकर मीम्स भी वायरल होने लगे हैं।खैर ये पहली बार नहीं है जब आलिया की प्रेग्नेंसी को लेकर ऐसी खबरें आई हैं। शादी के वक्त भी कयास लगाए गए थे कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं लेकिन आलिया या रणबीर में से किसी ने भी इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था।