newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhuj: एंकर ने अजय देवगन से सवाल में पूछा कि इंदिरा गांधी और नरेंद्र मोदी में सशक्त प्रधानमंत्री कौन? तो देखिए एक्टर ने क्या जवाब दिया…

Bhuj: इस फिल्म के सिलसिले में अजय देवगन (Ajay Devgan) ने आज तक को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें फिल्म से जुड़े कुछ सवाल किए गए। इसके अलावा कुछ और सवाल भी किए गए जिसके बारे में काफी बातें हो रही हैं। अजय का ये इंटरव्यू अब चर्चा में बना हुआ है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी ये फिल्म रिलीज हुई, जिसे मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म के सिलसिले में उन्होंने आज तक को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें फिल्म से जुड़े कुछ सवाल किए गए। इसके अलावा कुछ और सवाल भी किए गए जिसके बारे में काफी बातें हो रही हैं। अजय का ये इंटरव्यू अब चर्चा में बना हुआ है।

ajay devgan

दरअसल, एंकर ने एक्टर से सवाल किया था कि इंदिरा गांधी और नरेंद्र मोदी में से कौन से प्रधानमंत्री ज्यादा सशक्त हैं। जैसे कि अजय अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं, उसी तरह उन्होंने इस सवाल का जवाब भी दिया।

चित्रा त्रिपाठी ने उनसे सवाल किया- ”1971 में इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री थीं। उनके नेतृत्व में हमने किस प्रकार की बड़ी कामयाबी हासिल की और आजतक हिंदुस्तान उस बात का जश्न मनाता है। फिर बाद में हमने देखा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए उरी में जो सर्जिकल स्ट्राइक हुई, उसमें पीएम नरेंद्र मोदी का नेतृत्व था। अगर आपका नजरिया जानना चाहें तो दोनों में से ज्यादा सशक्त कौन था?”

इसका जवाब देते हुए अजय ने कहा- ”आप दोनों की तुलना नहीं कर सकते। उस वक्त के लिए जो उन्होंने किया वो सही था और आज जो मोदी जी कर रहे हैं वो सही है। दोनों लोगों और दो स्थितियों की आप तुलना नहीं कर सकते हैं।”

अजय ने अपनी बात आगे बढ़ते हुए कहा- ”एक स्थिति दी जाए और उसमें दो लोगों को डाला जाए, उसमें किसने बेहतर किया। तब आप ये सवाल कर सकती हैं, लेकिन यहां तो दो स्थिति और दौर ही बिल्कुल अलग है।” एत्टर का ये जवाब सुन एंकर कहती है कि आप से इसी जवाब की उम्मीद थी। आप बीच का रास्ता अपनाएंगे।