newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kundali Bhagya 18 April 2022: करण को अपने जाल में फंसाएगा पृथ्वी, इमेज को बर्बाद करने के लिए रचेगा नई साजिश

Kundali Bhagya 18 April 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि शर्लिन पृथ्वी से पूछती है कि वो आगे क्या करने वाला है।पृथ्वी कहता है कि करण बीसीएल खेलता है और उसके लिए वो उसकी साख का सवाल है। हम करण को मैच फिक्सिंग में फंसाएंगे।

नई दिल्ली। जी टीवी के सीरियल कुंडली भाग्य फैंस का पसंदीदा शो है जिसमें प्रीता और करण की केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। बीते एपिसोड में आपने देखा कि पृथ्वी जेल से बाहर आ चुका है और अब वो करण और प्रीता को बर्बाद करने के लिए नई साजिश रच रहा है। वहीं दूसरी तरफ करण अपनी क्रिकेट गेम के तैयारियों में जुटा है। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि पृथ्वी और शर्लिन करण को बर्बाद करने के लिए प्लान बनाते है। पृथ्वी शर्लिन के सामने रिवील करता है कि वो कैसे करण की इमेज खराब करने का काम करेगा।

पृथ्वी रचेगा नई साजिश

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि शर्लिन पृथ्वी से पूछती है कि वो आगे क्या करने वाला है।पृथ्वी कहता है कि करण बीसीएल खेलता है और उसके लिए वो उसकी साख का सवाल है। हम करण को मैच फिक्सिंग में फंसाएंगे। हम सुदेश को करण के पास भेजेंगे जो पहले से ही मैच फिक्सिंग का बड़ा बुकी है। वो करण का फैन बनकर उसके पास जाएगा और हम ऐसी सिचुएशन बनाएंगे कि करण सुदेश के हाथों से पैसे ले रहा है। मैं दोनों की साथ में फोटो क्लिक कर लूंगा। वहीं दूसरी तरफ शर्लिन नताशा से जाने के लिए कहती है कि क्योंकि वो करण और प्रीता को अलग करने में कामयाब नहीं  हो पाती है।

पृथ्वी को लेकर प्रीता और शर्लिन में बहस

वहीं दूसरी तरफ प्रीता करण का इंतजार करती है लेकिन वो किसी को बताती नहीं है। करण आता है और उसे छेड़ते हुए कहता है कि क्या मेरा इंतजार कर रही थी। प्रीता कहती है कि उसके पास बहुत सारा काम है। दोनों के बीच मीठी तकरार होती है। वहीं घर में कृतिका परेशान है कि घरवालो के सामने होली का सच ना जए। प्रीता कृतिका को समझाती है कि वो खुश रहे। पृथ्वी को उसकी गलती की सजा मिली है। इसका विरोध करते हुए शर्लिन कहती है कि पति गलती करता है तो क्या पत्नी को साफ नहीं करना चाहिए। इसी बीच प्रीता कहती है कि तुम पृथ्वी की पत्नी नहीं बल्कि कृतिका है।