newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pyaar Hota Kayi Baar Hai Song: देखें, रणबीर कपूर की फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” का नया गाना “प्यार होता कई बार है” हुआ रिलीज़

Pyaar Hota Kayi Baar Hai Song: फिल्म रिलीज़ होने में जहां अभी एक महीने के करीब का समय बचा है वहीं रणबीर कपूर फिल्म का नया गाना लेकर आ गए हैं। रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का नया गाना प्यार होता कई बार है रिलीज़ हो गया है। यहां हम इसी बारे में बात करने वाले हैं।

नई दिल्ली। रणबीर कपूर अपने मस्ती भरे अंदाज़ में फिर से वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में वो सब कुछ दिख रहा है जो आजकल के कपल्स को पसंद आने वाला है। रणबीर कपूर के साथ इस फिल्म में अभिनव सिंह बस्सी और श्रद्धा कपूर भी मौजूद हैं। इस फिल्म को निर्देशक लव-रंजन बनाने वाले हैं और ये एक पूरी तरह से रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। जिसमें रोमांस है, डांस, कॉमेडी है, इमोशन है और भरपूर ड्रामा है। फिल्म रिलीज़ होने में जहां अभी एक महीने के करीब का समय बचा है वहीं रणबीर कपूर फिल्म का नया गाना लेकर आ गए हैं। रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का नया गाना प्यार होता कई बार है रिलीज़ हो गया है। यहां हम इसी बारे में बात करने वाले हैं।

प्यार होता कई बार है गाने के जरिए रणबीर कपूर इस वैलेंटाइन डे पर युवाओं को तोहफा देना चाहते हैं और ये बताना चाहते हैं कि प्यार करने से हिचकना नहीं चाहिए और दिल टूटने पर रोना भी नहीं चाहिए बल्कि हंसकर और भी प्यार करना चाहिए। क्योंकि अगर सिर्फ एक बार प्यार किया तो फिर क्या ही प्यार किया है। प्यार तो कई बार होना चाहिए।

प्यार होता कई बार है गाने में आपको बॉस्को की कोरियोग्राफी देखने को मिलती है। बॉस्को ने अपने कोरियोग्राफी के जरिए हमेशा सभी का दिल जीता है और इस बार उन्होंने रणबीर को अपने पुराने अंदाज़ में फिर से प्रस्तुत किया है जो आज के यंग कपल को खूब पसंद आने वाला है। स्क्रीन में रणबीर कपूर के साथ अनुभव सिंह बस्सी भी दिखते हैं और ये कन्फर्म है कि इस गाने को देखने के बाद फिल्म के प्रति भी दर्शकों का उत्साह बढ़ना लाजमी हो जाता है।

इस गाने को म्यूसिक प्रीतम ने दिया है इसके अलावा अरिजीत सिंह ने गाने को आवाज़ दी है। गाने के लिरिक्स को अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखा है। जो हर सिंगल के दिल में और कपल्स के दिल में या टूटे ही आशिकों को जिन्दा करने की उम्मीद देता है और इस वैलेंटाइन युवाओं को वैलेंटाइन को दिल खोलकर मनाने का उत्साह भरता है। गाने को रिलीज़ करते हुए भी मेकर्स ने कहा है, “इस वैलेंटाइन आंसू मत बहाओ, अगली ढूंढो। तू झूठी मैं मक्कार फिल्म में डिम्पल कपाड़िया और बोनी कपूर भी दिखने वाले हैं। 8 मार्च को फिल्म सिनेमाघर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।