newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mouni Roy’s Music Video: दिलजीत दोसांझ के साथ मौनी रॉय की सिजलिंग केमिस्ट्री देखकर उड़ जाएंगे होश, इस गाने में नजर आएंगी एक्ट्रेस

Mouni Roy’s Music Video: एक्ट्रेस बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन उनकी कई म्यूजिक वीडियोज सामने आती रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। मौनी को इंस्टाग्राम पर 28 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने फैंस को एक खुशखबरी देकर चौंका दिया है, तो आइए जानते हैं माजरा।

नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री की नागिन से बॉलीवुड की फ़िटनेस डीवा बन चुकी बोल्ड एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। मौनी आखिरी बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र- पार्ट 1: शिवा में नजर आईं थी। इसके बाद से एक्ट्रेस बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन उनकी कई म्यूजिक वीडियोज सामने आती रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। मौनी को इंस्टाग्राम पर 28 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने फैंस को एक खुशखबरी देकर चौंका दिया है, तो आइए जानते हैं माजरा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

मौनी रॉय ने अपने फैंस को अपनी नई म्यूजिक वीडियो के बारे में बताकर बड़ी खुशखबरी दी है। मौनी के इस म्यूजिक वीडियो टीजर में उन्हें पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ देखकर फैंस की ख़ुशी और भी डबल हो गई है। जी हां, मौनी जल्द ही दिलजीत दोसांझ के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने खुद टीजर शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

एक्ट्रेस ने जो टीजर शेयर किया है इसमें वो दिलजीत के साथ कोर्डिनेशन करती हुई बेहद सिजलिंग नजर आ रही हैं। कभी वेस्टर्न तो कभी इंडियन आउटफिट में नजर आ रहीं मौनी हमेशा की तरह बला की खूबसूरत दिख रही हैं, वहीं दिलजीत दोसांझ अपने स्वैग और नशीली आंखों के साथ बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

बता दें कि, दिलीजित दोसांझ और मौनी रॉय के इस म्यूजिक वीडियो का नाम ”लव यू” है। टीजर देखकर यही लग रहा है कि ये एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो है, जिसे सारेगामा लेबल के तले कल यानी कि 6 जनवरी की सुबह 10 बजे रिलीज किया जायेगा। बता दें कि मौनी रॉय की इस वीडियो पर उनकी बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी ने कमेंट किया है- ”can’t wait” इसी के साथ कई यूजर्स मौनी की इस म्यूजिक वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते नजर आ रहे हैं।