newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajiv Kapoor Birth Anniversary: शादी के बाद आर्किटेक्ट आरती से दो सालों में टूटा रिश्ता, फिर अकेले ही काटी पूरी जिंदगी

Happy Birthday Rajiv Kapoor: इसी साल फरवरी में राजीव कपूर को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए चेम्बूर के इनलाक्स हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नई दिल्ली। ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का आज जन्मदिन है। इसी साल फरवरी में 58 साल की उम्र में हार्ट अटैक आया था जिसके बाद हॉस्पिटल में उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया था। भले ही राजीव कपूर आज हमारे बीच न हो लेकिन उनकी फिल्मों को लेकर उन्हें आज भी याद किया जाता है। साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक जान हैं हम’ से डेब्यू करने वाले राजीव कपूर को पहचान उनकी 1985 में रिलीज हुई फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से मिली थी। इसके अलावा राजीव ‘नाग नागिन’ और ‘अंगारे’ जैसी फिल्मों में भी बतौर एक्टर के तौर पर दिखाई दिए थे। इसके साथ ही उन्होंने अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय स्टारर ‘आ अब लौट चलें’ को प्रोड्यूस करने का भी काम किया था। ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर ‘प्रेम ग्रंथ’ जो की 1986 में रिलीज हुई थी इस फिल्म के डायरेक्टर भी राजीव ही थे।

rajiv

2 साल ही टिकी शादी

राजीव आर्किटेक्ट आरती सभरवाल से साल 2001 में शादी के बंधन में बंधे लेकिन उनकी ये शादी कुछ ही साल तक टीक पाई। दोनों के बीच सामंजस्य नहीं बैठा और दो साल में ही साल 2003 में उनका तलाक हो गया। राजीव से तलाक के बाद आरती कनाडा शिफ्ट हो गई। तलाक के बाद से ही राजीव ने शादी नहीं की। अपनी पूरा जीवन उन्होंने अकेले ही बिताया। बात अगर उनकी फिल्मों की करें तो ‘लवर ब्वॉय’, ‘हम तो चले परदेस’, ‘अंगारे’, ‘शुक्रिया’ जैसी फिल्मों में राजीव ने अभिनय किया है। हालांकि वो बॉलीवुड में अपनी खासी पहचान नहीं बना पाए।

rajiv kapoor...

पद्मिनी कोल्हापुरे से जुड़ा था नाम

राजीव ने फिल्म प्रेम रोग में डायरेक्टर राज कपूर के असिस्टेंट के तौर पर काम किया था। इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ पद्मिनी कोल्हापुरे मुख्य किरदार में थीं। कहा जाता है फिल्म की शूटिंग के दौरान राजीव और पद्मिनी काफी बातें किया करते थे। दोनों साथ में अच्छा खासा समय भी बिताते थे लेकिन राज कपूर को ये बात पसंद नहीं आई। उन्होंने पद्मिनी को चेतावनी दी कि या तो वो फिल्म छोड़ दें या फिर राजीव से दूरी बना लें। राज कपूर की इस बात को सुनने के बाद पद्मिनी ने उनकी बात मानकर फिल्म पर फोकस किया और फिर राजीव से दूर हो गईं। बता दें, इसी साल फरवरी में राजीव कपूर को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए चेम्बूर के इनलाक्स हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।