newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सबके मन में बसे हैं राम, सिर्फ हिंदू ही नहीं मुसलमानों के भी हैं Ideal

Arun Govil Viral video: बता दें कि अरुण गोविल कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि उनके फैंस जहां भी मिलते हैं, वो उनमें भगवान राम की छवि ही देखते हैं और उनके शो करने के बाद उन्हें सबसे ज्यादा मेल मुसलमान फैंस के आते थे।

नई दिल्ली। रामानंद सागर की रामायण (Ramanand Sagar’s Ramayana) में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल (Arun Govil) सबके फेवरेट हैं। वो जहां भी जाते हैं, फैंस उनका आशीर्वाद लेना नहीं भूलते हैं। एयरपोर्ट हो या कोई इवेंट हो..फैंस आज भी अरुण गोविल (Arun Govil) में भगवान राम की छवि देखते हैं और उनपर प्यार लुटाते हैं लेकिन सिर्फ हिंदू धर्म के लोग ही नहीं, बल्कि अलग-अलग समुदाय के लोग भगवान राम को मानते हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण है ये वीडियो, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो भारत का असली रंग दिखाता है। तो चलिए जानते हैं कि वीडियो में क्या खास है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


यही है असली भारत

सोशल मीडिया पर अरुण गोविल का एक वीडियो( Viral video of Arun Govil) सामने आया है, जिसमें एक मुसलमान शख्स अरुण गोविल (Arun Govil) को देखकर भाव-विभोर हो गया है और उनके साथ फोटो क्लिक कराना चाहता है। शख्स के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान है। टीवी के राम अरुण गोविल भी अपने फैंस को निराश न करते हुए फोटो के लिए  पोज दे रहे हैं। शख्स का पूरा  परिवार खुश है और सभी के चेहरों पर एक मनमोहक मुस्कान है। हालांकि ये वीडियो कब का है, ये बात साफ नहीं है, लेकिन वीडियो को खूब प्यार मिल रहा है। यूजर्स इसे भारत की असली खूबसूरती बता रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kashish Music (@kashishmusicofficial)


भगवान राम के गुणों से प्रभावित हैं सभी समुदाय

बता दें कि अरुण गोविल कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि उनके फैंस जहां भी मिलते हैं, वो उनमें भगवान राम की छवि ही देखते हैं और उनके शो करने के बाद उन्हें सबसे ज्यादा मेल मुसलमान फैंस के आते थे।  गौरतलब है कि राम सिर्फ हिंदू धर्म के देवता नहीं है, वो सबके राम हैं। भगवान राम की मर्यादा पुरुषोत्तम छवि, आचरण सभी को भाती है। सिर्फ एक देवता के तौर पर ही नहीं बल्कि उनके उनके गुणों के आधार पर भगवान राम को हर देश में पूजा जाता है।