newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर को वर्कआउट करते हुए याद आई शीला की जवानी, वीडियो वायरल

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का एक मजेदार वीडियो (Janhvi Kapoor Workout) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो कटरीना कैफ के फेमस गाने ‘शीला की जवानी’ को गाते हुए नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का एक मजेदार वीडियो (Janhvi Kapoor Workout) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो कटरीना कैफ के फेमस गाने ‘शीला की जवानी’ को गाते हुए नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि वो जिम में काफी मेहनत कर रही हैं। उन्हें अपनी फिट बॉडी के लिए जाना जाता है। इस वीडियो में वो फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित के साथ वर्कआउट कर रही हैं।

इस वीडियो को नम्रता पुरोहित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें जान्हवी वर्कआउट करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो की खास बात ये है कि जान्हवी कपूर वर्कआउट के दौरान शीला की जवानी गाना गा रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस पिलाटे करती हुई नजर आती हैं। उन्होंने ऑल-व्हाइट जिम वियर पहना हुआ हैं। जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।

Actress Jhanvi Kapoor

वीडियो देख लग रहा है कि जाहन्वी को एक्सरसाइज करने का मन नहीं हैं। लेकिन ट्रेनर के सामने उनको करना पड़ रहा है। ऐसे में जाहन्वी बिना मन से एक्सरसाइज कर रही हैं। साथ ही वो खुद को मोटिवेट करने के लिए कटरीना कैफ का गाना शीला की जवानी गा रही हैं। तभी ट्रेलर नम्रता उनसे पूछती हैं कि ये क्या कर रही हो, सही से करो…। ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namrata Purohit (@namratapurohit)