newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Alia-Ranbir Marriage: इस दिन शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं रणबीर और आलिया, कपड़ों से लेकर फेरों तक की जानकारी यहां 

दरअसल, आलिया के अंकल रॉबिन भट्ट ने दोनों की शादी की तारीख सार्नजनिक की है। उन्होंने मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि दोनों आगामी 14 तारीख को  शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इससे पहले 13 तारीख  की मेहंदी की रस्म अदायगी होगी जिसके बाद दोनों ही शादी के बंधन में बंधेंगे।

नई दिल्ली। क्या आपको भी भारतीय सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की शादी का इंतजार है, तो समझिए कि अब आपके इंतजार का सिलसिला खत्म होने की दहलीज पर दस्तक दे चुका है, क्योंकि बहुत ही जल्द दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर दोनों की शादी की बात सार्वजनिक कैसे हुई है। आखिर कब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं? जरा कुछ खुलकर बताएंगे। हालांकि, इससे पहले भी दोनों की शादी को लेकर कई मौकों पर खबरें सामने आईं हैं, लेकिन उन पर विश्वास करना थोड़ा जोखिम भरा रहा है, लेकिन इस बार शादी की जानकारी बेहद ही विश्वस्त सूत्रों से मिली है, लिहाजा सार्वजनिक हुई जानकारी पर ऐतबार करने से कोई गुरेज नहीं किया जा सकता है।

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Baisakhi Wedding Confirm: बैसाखी पर रणबीर संग सात फेरे लेंगी आलिया, जानें क्यों खास है शादी के लिए ये दिन? - Alia Bhatt Ranbir Kapoor Marriage Baisakhi 14 April

दरअसल, आलिया के अंकल रॉबिन भट्ट ने दोनों की शादी की तारीख सार्नजनिक की है। उन्होंने मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि दोनों आगामी 14 तारीख को  शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इससे पहले 13 तारीख  को मेहंदी की रस्म अदायगी होगी जिसके बाद दोनों ही शादी के बंधन में बंधेंगे। वहीं, शादी के बाद दोनों ही अपने हर्ष को सार्जनिक करने हेतु पार्टी समारोह का भी आयोजन करेंगे। जिसमें कई लोगों के शिरकत होने के आसार हैं। वहीं जब एक्ट्रेस के अंकल से पूछा गया कि शादी में कौन-कौन से मेहमान शिरकत करेंगे, तो इस पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि देखिए मैं कोई निमंत्रण समिति का सदस्य नहीं हूं कि मुझे मालूम होगा कि शादी में कौन-कौन शामिल होने जा रहा है, जब शादी संपन्न होगी, तो यह बात खुद ही सार्वजनिक हो जाएगी कि आखिर शादी  में कौन-कौन शामिल होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भी दोनों की शादी की खबरें सार्वजनिक हुईं हैं, लेकिन बाद में इन खबरों को निराधार करार दिया गया है ,जिसे लेकर हमेशा से ही दोनों की शादी को लेकर संशय बना रहता है, लेकिन इस बार अभिनेत्री के चाचा ने खुद मीडिया से मुखातिब होने के क्रम में शादी की तारीख सार्वजनिक की है, तो ऐसी स्थिति में इस खबर पर विश्वास करने से कोई गुरेज नहीं किया जा सकता है।

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding Date: इस दिन कपूर खानदान की बहू बनेंगी आलिया भट्ट, सामने आई मेहंदी-संगीत की डेट्स - Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding Dates Final Mehendi Sangeet Dates Neetu

चलिए, अब मुद्दे की बात हो ही चुकी है, तो विदा लेने से पहले थोड़ा आलिया के चाचा रॉबिन के बारे में भी जान लेते हैं। तो आपको बता दें कि रॉबिन मुकेश भट्ट के भाई हैं और भारतीय सिनेमा जगत के सर्वविख्यात कलमकारों की फेहरिस्त में भी शुमार हैं और किसी न किसी सिनेमाई मसलों को लेकर चर्चागोशी में बनें ही रहते हैं। और इस बार वे अपने भतीजी की शादी को लेकर सुर्खियों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने आए हैं। उधर, आलिया और रणबीर पिछले कई सालों से रिलेशनशीप में हैं। कई बार दोनों अपने रिश्ते सार्वजनिक तौर पर स्वीकार भी कर चुके हैं और दोनों ही सोशल मीडिया पर किसी न किसी मसले को लेकर सुर्खियों के सैलाब में सराबोर ही रहते हैं।

नीत अपनी होने वाली बहू आलिया को देंगी जूलरी

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नीतू अपने पारिवारिक रवायतों को आगे बढ़ाते हुए अपनी होने वाली बहू आलिया को जूलरी भेंट करेंगी। वहीं, शादी में आलिया एम्रेल्ड और गोल्ड नेकलेस पहनेंगी। इससे पहले भी नीतू ने यह जूलरी अपनी बेटी रिद्धिमा को दी थी। जिसे अब वे अपनी बेटी से लेकर अपनी होने वाली बहू आलिया को देंगी। बहरहाल, अब शादी को खास मनाने की तैयारी है। वहीं, दोनों के फैंस को उस दिन का इंतजार है, जब दोनों ही प्रेमी युगल परिणय सूत्र में बंधेंगे। वो प्री-वेडिंग और वेडिंग में डिजाइनर आउटफिट पहनेंगी।आलिया अपनी शादी के खास मौके पर मनीष मल्होत्रा ​​और सब्यसाची द्वारा तैयार किए गए आउटफिट ही पहनेगी। उन्हे दुल्हन के रूप में देखने के लिए फैंस बहुत बेताब हैं। अब ऐसे में दोनों की शादी को लेकर कैसी रहती है। कौन- कौन शामिल होते हैं। इस पर सभी की निगाहें  टिकी रहेंगी।