newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अलीबाग के लिए रवाना हुई वरुण और नताशा की फैमली, शादी से पहले दिखी वेडिंग ड्रेस की झलक

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) जल्द ही शादी के बंधन में बांधने वाले हैं। वो अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ 24 जनवरी को सात फेरे लेंगी। उनकी शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) जल्द ही शादी के बंधन में बांधने वाले हैं। वो अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ 24 जनवरी को सात फेरे लेंगी। उनकी शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को वरुण और नताशा की फैमली अलीबाग के लिए रवाना हो गई है। ये शादी अलीबाग के लग्जरी द मेंशन हाउस में होने वाली है।

natasha varun

शादी के लिए दोनों की फैमली अलीबाग के लिए रवाना हो गई है। इस दौरान जरूरी सामान भी ले जाया गया। जिसमें नताशा की वेडिंग ड्रेस की झलक भी नजर आई। वरुण की लेडी लव क्या पहनने वाली हैं इस पर सभी की निगाहें हैं। ऐसे में अब उनके लहंगे की फोटो सामने आ गई है।

varun wedding

नताशा की वेडिंग ड्रेस की झलक दिखी

सामने आ रही तस्वीरों के मुताबिक, नताशा अपनी शादी में कुछ हटकर पहनने का प्लान बना रही है। वो लाल रंग के जोड़े की जगह ग्रे और सिल्वर रंग का लहंगा पहनने वाली हैं। कवर में आधा ढका हुआ ये आउटफिट काफी खूबसूरत लग रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये शानदार एम्ब्रॉइडरी वाला लहंगा नताशा शादी में पहनने वाली हैं। इसके अलावा वरुण अपनी शादी में क्या पहनने वाले हैं इस बारे में अभी कोई जानकारी समाने नहीं आई है।

varun wedding3

वरुण और नताशा की फैमली आज अलीबाग पहुंच गई हैं। जहां शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। दोनों के परिवार को आज मुंबई से अलीबाग के लिए रवाना होते हुए देखा गया। इस दौरान वरुण के पैरेंट्स और उनके बड़े भाई की फैमली भी अलगीबाग पहुंच गई है। उधर नताशा की फैमली भी अलीबीग पहुंच गई है।

हालांकि अलीबाग के लिए रवाना होते हुए सभी मीडिया की नजरों से बचते हुए दिखें क्योंकि वरुण और नताशा अपनी शादी को प्राइवेट रखने वाले हैं। इस शादी में उनका परिवार और खास दोस्त ही शामिल होंगे।