newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ranveer Singh New Home: रणवीर सिंह बने शाहरुख खान के नए पड़ोसी, खरीदा इतने करोड़ का घर

Ranveer Singh New Home: रणवीर सिंह के काम की बात करें तो इन दिनों रणवीर अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये फिल्म करण जौहर के डायरेक्शन में बन रही है। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट और धर्मेंद्र भी नजर आएंगे।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मोस्ट एनेर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह कॉफी विद करण के 7वें सीजन में शिरकत करने के बाद से ही चर्चा में बने हुए है। ताजा आई एक रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह अब बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान और भाईजान सलमान के पड़ोसी बन गए हैं। दरअसल, एक्टर रणवीर सिंह ने मुंबई स्थित बांद्रा में करीब 119 करोड़ का क्वाड्राप्लेक्स ख़रीदा है। रणवीर की ये क्वाड्राप्लेक्स बिल्डिंग SRK की मन्नत और सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बीच स्थित है।

4 फ्लोर में फैला है रणवीर का क्वड्राप्लेक्स

रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, ओह फाइव ओह मीडिया वर्क्स एलएलपी ने बांद्रा की सागर रेशम नाम की लैविश बिल्डिंग में क्वाड्राप्लेक्स की डील को साइन किया गया है। यह आलिशान घर 16,17,18 और 19वें फ्लोर में फैला हुआ है। बांद्रा के बीजे रोड बैंडस्टैंड पर रणवीर की ये नई प्रॉपर्टी स्थित है। रणवीर सिंह की तरफ से डील करने वाली फर्म उनके पिता जुगजीत सुंदर सिंह भावनानी के नाम पर है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

रणवीर सिंह का नया आलिशान घर 11,266 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इस घर में 1300 स्क्वायर फीट का एक टैरेस गार्डन भी है। इसके साथ ही इस घर में रणवीर को 19 पार्किंग लॉट भी दिए गए हैं। रणवीर सिंह ने इसके लिए 7.13 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी जमा की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट

रणवीर सिंह के काम की बात करें तो इन दिनों रणवीर अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये फिल्म करण जौहर के डायरेक्शन में बन रही है। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट और धर्मेंद्र भी नजर आएंगे। इसके अवाला रणवीर ने रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस की शूटिंग पूरी कर ली है।