newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ranveer Singh Post: खुल्लम-खुल्ला रणवीर सिंह ने दीपिका से की ये डिमांड, तो शर्म से लाल हुई पत्नी ने आखिरकार किया ये कमेंट

Ranveer Singh Post: अब बात वर्कफ्रंट की करें तो रणवीर सिंह जल्द ही बियर ग्रिल्स के शो में आपको देखने को मिलेंगे। ये शो 8 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना है। इस शो का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। ऐसे में फैंस शो के स्ट्रीम होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एक ऐसा पावर कपल है जो एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं ये बताने की जरूरत नहीं है। चाहे रणवीर सिंह हो या फिर दीपिका पादुकोण दोनों को जब भी मौका मिलता है एक दूसरे पर जमकर प्यार बरसाते हैं। कभी मीडिया के सामने तो कभी सोशल मीडिया पर दोनों अपनी प्यार भरी टांग खिंचाई को लेकर चर्चा में भी रहते हैं। अब एक बार फिर ये कपल सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसपर उन्होंने अपने पत्नी यानी दीपिका से खास डिमांड रखी है। अब इसी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के जमकर रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

ranveer singh

क्या की है रणवीर सिंह ने दीपिका से डिमांड

एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। ये एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है जिसमें रणवीर सिंह ब्लैक शर्ट में कमाल लग रहे हैं। रणवीर सिंह का ये पोस्ट पर जो चीज लोगों का ध्यान खींच रही है वो है इस तस्वीर को दिया गया कैप्शन। जी हां, इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा है, ‘मेरी पत्नी के कमेंट का इंतजार कर रहा हूं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

पोस्ट पर दीपिका ने दिया ऐसा रिएक्शन

रणवीर सिंह की इस पोस्ट के कैप्शन को पढ़ने के बाद से ही लोग दीपिका पादुकोण के रिएक्शन का इंतजार कर रहे थे। फैंस का इंतजार भी कुछ देर बाद खत्म हुआ और दीपिका ने रणवीर की पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए लिखा, ‘जल्दी से मेरे पास आ जाओ’। इसके साथ ही दीपिका ने एक हार्ट इमोजी भी पोस्ट की। अब फैंस को दीपिका और रणवीर का यही मजाकिया और प्यार भरा अंदाज काफी पसंद आ रहा है। लोग रणवीर सिंह की इस पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। आम लोगों के साथ ही रणवीर सिंह की इस पोस्ट पर उनके दोस्त अर्जुन कपूर का भी रिएक्शन सामने आया है। अर्जुन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्लीन एंड लीन’।

ranveer singh

अब बात वर्कफ्रंट की करें तो रणवीर सिंह जल्द ही बियर ग्रिल्स के शो में आपको देखने को मिलेंगे। ये शो 8 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना है। इस शो का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। ऐसे में फैंस शो के स्ट्रीम होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यहां बता दें, रणवीर फिल्म सर्कस में नजर आएंगे। उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आएंगी। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है।