newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मुंबई में ED दफ्तर पहुंची रिया चक्रवर्ती, सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ निकालने का है आरोप

ईडी को शक है कि सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट से रिया और उनके भाई के जरिेए पैसों का लेनदेन हुआ है।

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई और ED ने अपनी-अपनी जांच शुरू कर दी है। इसी को लेकर ED ने रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के खातिर पेश होने के लिए कहा था। जिसपर रिया चक्रवर्ती ने ईडी से और समय की मांग की थी लेकिन ईडी ने रिया की मांग को खारिज कर दिया। जिसके बाद रिया मुंबई में ईडी के दफ्तर पहुंची।

ED Rhea Chakrawarti

बता दें कि रिया से ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर पूछताछ करेगी। ईडी रिया से तीखे सवाल पूछ सकती हैं। रिया पर सुशांत सिंह के अकाउंट से 15 करोड़ निकालने का आरोप है। ईडी ये भी जानना चाहेगी कि क्यों सुशांत के अकाउंट से रिया को लाखों के ट्रांजैक्शन हो रहे थे। वहीं सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अब जांच सीबीआई के पास है।

ED Mumbai

इससे पहले मुंबई पुलिस की जांच के दौरान ही ईडी ने जांच शुरू कर दी थी। ईडी को शक है कि सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट से रिया और उनके भाई के जरिेए पैसों का लेनदेन हुआ है। रिया के मुंबई के खार स्थिति फ्लैट को भी ईडी शक की निगाह से देख रहा है। इसी कारण ईडी ने रिया और उनके भाई को पूछताछ के लिए बुलाया है।

ED Rhea Chakrawarti pic

वहीं सुशांत सिंह के पिता ने पटना में पुलिस के पास एफआईआर दर्ज कराते वक्त रिया पर कई आरोप लगाए थे। उनमें एक आरोप पैसों की लेनदेन का भी था। उनका दावा था कि सुशांत के अकाउंट में 17 करोड़ थे जिसमें से 15 करोड़ रुपए गायब हैं। रिया के साथ उसके भाई से ईडी पूछताछ की प्रोसेस शुरू कर चुका है। शक है कि रिया का भाई शौविक चक्रवर्ती भी इसमें शामिल है। ये खबर पहले से ही है कि रिया का भाई दो कंपनियों में सुशांत सिंह राजपूत के साथ जुड़ा हुआ था।