newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

‘बचपन का प्यार’ सहदेव-बादशाह के गाने ने मचाया धमाल, 30 मिलियन में पहुंचे व्यूज

‘Bachpan Ka Pyaar’: इस गाने में सहदेव की एक क्यूट सी लव स्टोरी भी दिखाई गई है। बता दें कि सहदेव 7वीं क्लास में पढ़ने वाला छात्र है। जिसने अपनी टीचर्स की डिमांड पर यह गाना गाया था। इसके बाद से ही सहदेव काफी फेमस हो गए और उनकी यह क्लिप काफी वायरल भी हो गई।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वायरल हुए गाने ‘बचपन का प्यार’ काफी पॉपुलर हो रहा था। जिसके बाद से ही लोगों की जुबां पर ये गाना रट गया था। छत्तीसगढ़ के रहने वाले 10 साल के सहदेव दिरदो की आवाज में वायरल हो रहे इस गाने ने जब सोशल मीडिया पर अपनी पकड़ बनाई तो रैपर बादशाह ने सहदेव दिरदो के साथ कोलैबोरेशन करते हुए इस गाने को अपने स्टाइल में रिमेक कर दिया। मशहूर रैपर सिंगर बादशाह (Badshah) के इस म्यूजिक एलबम को रिलीज हुए भले ही दो दिन हुए हैं लेकिन इसे मिलियनस में व्यूज मिल गए हैं। इस रिमेक को अब तक 30 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। बादशाह, सहदेव दिरदो के अलावा इस गाने में रिको और आस्था गिल ने भी अपनी आवाज दी है।

बादशाह के इस नए गाने में सहदेव का कूल और डैशिंग अंजाद देखने को मिल रहा है। गाने के वीडियो में सहदेव रॉकस्टार की तरह परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। सहदेव ने इस गाने में भी अपनी वायरल लाइन्स को गाया है। हालांकि गाने के बोल बादशाह ने खुद लिखे हैं। तो वही गाने को म्यूजिक हितेन ने दिया है। गाने की धुन भी काफी पैपी है, जो किसी को भी झूमने पर मजबूर कर देती है।

वहीं इस गाने में सहदेव की एक क्यूट सी लव स्टोरी भी दिखाई गई है। बता दें कि सहदेव 7वीं क्लास में पढ़ने वाला छात्र है। जिसने अपनी टीचर्स की डिमांड पर यह गाना गाया था। इसके बाद से ही सहदेव काफी फेमस हो गए और उनकी यह क्लिप काफी वायरल भी हो गई।