newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chola Row: ‘शैव हिंदू नहीं..ये कहना सबसे बड़ा मजाक, न करें सनातन धर्म से छेड़छाड़..’, चोल राजा विवाद में कूदे वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह

Chola Row: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह अपने बयान में कहा कि राजा राज चोल शैव थे और वो शैविज्म को फॉलो करते थे। ऐसे में ये कहना कि वो हिंदू नहीं थे…बड़ा मजाक लगता है।

नई दिल्ली। मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन: 1’ रिलीज के बाद से विवादों में घिर गई है। ये फिल्म राजा राज चोल या चोलन के चोल साम्राज्य को दिखाती है। रिलीज के बाद कहा गया कि राजा चोल  हिंदू नहीं थे और जबरदस्ती भाजपा तिरुवल्लुवर का भगवाकरण करने पर तुली है। इस बयान के सामने आते ही कमस हसन से लेकर बाकी स्टार्स ने इसका सपोर्ट किया। अब इस विवाद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह की एंट्री हो गई है। नेता का कहना है कि ऐसे बयान सुनकर हंसी आती हैं। उन्होंने अपने बयान में काफी कुछ कहा है।

हिंदू धर्म का मजाक बनाना बंद करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह अपने बयान में कहा कि राजा राज चोल शैव थे और वो शैविज्म को फॉलो करते थे। ऐसे में ये कहना कि वो हिंदू नहीं थे…बड़ा मजाक लगता है। ये बिल्कुल वैसा ही है जैसे यह कहना कि कोई कैथोलिक है लेकिन ईसाई नहीं। उन्होंने बताया कि राजा ने अपने समय में कई मंदिरों के निर्माण का कार्य किया। उन्होंने तंजावुर में बृहदेश्वर मंदिर का निर्माण करवाया। इस मंदिर में हर साल लाखों लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। राजा की पहचान पर सवाल उठाना हिंदुओं पर आघात करने जैसे हैं।  ऐसे बयान एक तरह से हमारे महान धर्म को बदनाम और भ्रमित करने का काम करते हैं। हमें ये बिल्कुल भी मंजूर नहीं है।

वेत्रिमालन ने दिया था विवादित बयान

उन्होंने अपने बयान में कहा कि हमारे धर्म में सृष्टि का निर्माण ब्रह्मा, शिव और विष्णु ने किया है। हिंदू शब्द बाद में आया है। उससे पहले ही  हनुमान, गणेश,महालक्ष्मी, शिव और विष्णु सनातन धर्म का हिस्सा रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन: 1’ के रिलीज के बाद राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता वेत्रिमालन ने राजा राज चोल के हिंदू नहीं होने पर सवाल उठाए थे। जिसके बाद विवाद बढ़ गया था। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि भाजपा तिरुवल्लुवर का भगवाकरण करने पर तुली है। राजा राज हिंदू नहीं थे। हम तमिलनाडु पर बाहरी ताकतों के हावी नहीं होने देंगे।