newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Snajay Kapoor: संजय कपूर का 57वां जन्मदिन आज, फिल्म “राजा” से चमक गई थी किस्मत

Happy Birthday Snajay Kapoor: जिसके बाद संजय कपूर को माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म राजा में देखा गया। यह फिल्म बड़े पर्दे पर कमाल कर गई और यह फिल्म हिट साबित हुई जिसके बाद संजय कपूर की किस्मत रातों रात चमक उठी। आइए एक्टर के जन्मदिन के मौके पर जानते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई उतार-चढ़ाव देखने के बाद अब एक्टर संजय कपूर ओटीटी पर धमाल मचा रहे हैं। संजय कपूर बॉलीवुड के नायक अनिल कपूर और बोनी कपूर के छोटे भाई हैं। बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिल जीतने वाले संजय कपूर आज यानी 17 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। संजय का आज 57 वां जन्मदिन हैं। एक्टर ने 1995 में तब्बू के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरूआत की, हालांकि, फिल्म की रिलीज में देरी की वजह से बॉक्स ऑफिस पर उनके आकड़े कुछ अच्छे नहीं रहे। जिसके बाद संजय कपूर को माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म राजा में देखा गया। यह फिल्म बड़े पर्दे पर कमाल कर गई और यह फिल्म हिट साबित हुई जिसके बाद संजय कपूर की किस्मत रातों रात चमक उठी। आइए एक्टर के जन्मदिन के मौके पर जानते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

नेगेटिव रोल में छाए संजय

इस फिल्म के बाद संजय औजार, मोहब्बत और सिर्फ तुम जैसी फिल्मों में दिखाई दिए थे। हालांकि, संजय कपूर की जोड़ी को माधुरी दीक्षित के साथ बहुत सफलता मिली थी लेकिन इसके बाद उनकी अधिकत्तर फिल्में फ्लॉप रही। संजय कपूर को साल 2002 में कोई मेरे दिल से पूछे में निगेटिव रोल में दिखाई दिए। जिसमें उनकी खूब वाह वाही हुई, लेकिन फिल्म का प्रदर्शन खराब रहा और फिल्म फ्लॉप हो गई। इसके बाद वह अजय देवगन के साथ कयामत फिल्म में दिखाई दिए जिसमें वह आंतकवादी का रोल निभा रहे थे और इस फिल्म में भी इनकी खूब प्रशंसा हुई।

साल 2002 में की शादी

संजय कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर ने साल 2002 में मॉडल महीप कपूर से शादी की जो कि एनआरआई पंजाबी लड़की हैं। संजय और महीप के दो बच्चे हैं। हालांकि, संजय का महीप के पहले दो एक्ट्रेसेस के साथ नाम जोड़ने की खबर आई थी पहली तब्बू और दूसरी सुष्मिता सेन। संजय कपूर ने तीन फिल्मों को भी प्रोड्यूस किया हैं। इसमें से एक तेवर हैं जिसमें संजय के भतीजे अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा थी।