newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sapna Chaudhary अब भोजपुरी फिल्म में मचाएंगी धमाल, भोजपुरी सुपरस्टार Nirhua संग फरमाएंगी इश्क

भोजपुरी फिल्मों के सफल अभिनेताओं में से एक दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirhua) की आने वाली फिल्म में उनके साथ अपने डांस एवं म्युजिक वीडियो से सबको दीवाना बनाने वाली सपना चौधरी (Sapna Choudhary) भी दिखेंगी।

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के सफल अभिनेताओं में से एक दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirhua) की आने वाली फिल्म में उनके साथ अपने डांस एवं म्युजिक वीडियो से सबको दीवाना बनाने वाली सपना चौधरी (Sapna Choudhary) भी दिखेंगी। अपकमिंग भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Film) में निरहुआ और सपना चौधरी की जोड़ी धमाल मचाने के लिए तैयार है।

sapna 5

इन्लिक्स इंडिया के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है आने वाली भोजपुरी की एक मेगा बजट फिल्म होगी। इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी बृजेश मौर्या निभाएंगें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)

मौर्या कहते हैं कि इस फिल्म की जल्द शुरुआत होने वाली है। इस बड़े बजट की फिल्म में सपना चौधरी के अपोजिट दिनेश लाल यादव निरहुआ होंगे। फिल्म की विस्तृत जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। उन्होंने कहा कि बतौर लीड एक्ट्रेस सपना की यह पहली भोजपुरी फिल्म होगी। उन्होंने कहा, “इन्लिक्स इंडिया के बैनर तले बनने जा रही यह एक बिग बजट भोजपुरी फिल्म होगी जो एक अलग ही लेवल पर बनाई जा रही है।”