newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मरने से 10 दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी मां के नाम लिखी थी आखिरी पोस्ट

सुशांत सिंह राजपूत ने ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के डेली सोप में काम किया पर उनको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली। इसके बाद सुशांत को फिल्में भी मिलने लगीं।

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। रविवार को उन्होंने बांद्रा स्थित अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इस खबर के फैलते ही पूरा बॉलीवुड सदमे में चला गया। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि आखिर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड कैसे कर सकते हैं। बता दें कि काई पो चे, एमएस धोनी, केदारनाथ, छ‍िछोरे जैसी हिट फिल्मों में काम किया था।

sushant

अपनी मां के करीब सुशांत ने मरने से 10 दिन पहले अपनी मां के नाम एक पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि, ‘आंसुओं से वाष्पित होता अतीत, मुस्कुराहट के एक आर्क को उकेरते सपने और एक क्षणभंगुर जीवन, दोनों के बीच बातचीत।’ बता दें कि सुशांत 16 साल के रहे होंगे जब उनके सिर से मां का साया उठ गया था।

फिलहाल अभी सुशांत के सुसाइड करने के पीछे का कारण नहीं पता चल सका है। मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है।

सुशांत सिंह राजपूत ने ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के डेली सोप में काम किया पर उनको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली। इसके बाद सुशांत को फिल्में भी मिलने लगीं। ‘काय पो छे!’ में सुशांत मुख्य अभिनेता थे और उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई थी। इसके बाद सुशांत ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे।

Sushant Singh Rajput

हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। सुशांत काफी लंबे समय से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं गया है।