newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Harnaaz kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स का फैशन सेंस देख उड़ जाएंगे आपके होश, अब दिखती हैं कुछ इस तरह से

Harnaaz kaur Sandhu; हरनाज अपने फैंस से कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लेकिन इस हसीना ने जो इस बार तस्वीर शेयर की हैं। इनका यह लुक उनके फैंस को पसंद नहीं आया।

नई दिल्ली। मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने के बाद से ही हरनाज कौर संधु में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं जो कि उनके फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहे हैं। उनको उनके लुक को लेकर काफी ट्रोल भी किया जाता रहा हैं फिलहाल उनके नये लुक को लेकर वो सुर्खियों में बनी हुई हैं। हरनाज एक बार फिर से अपने फैशन च्वाइस को लेकर ट्रोल हो रही है। हाल ही में हरनाज ने अपना नया लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं जिसको लेकर उनके फैंस उनकी आलोचना कर रहें हैं।

हरनाज का नया लुक

हरनाज अपने फैंस से कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लेकिन इस हसीना ने जो इस बार तस्वीर शेयर की हैं। इनका यह लुक उनके फैंस को पसंद नहीं आया। हरनाज ने ब्लैक और रेड कलर का बॉडीकॉन डीप नेक गाउन पहना हैं। इस दौरान वह अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। जिसमें उन्होंने स्मोकी मेकअप और ओपन हेयर रखा हैं। यहां वह किलर लुक के साथ हुस्न के जलवे बिखेर रही हैं।

इस लुक से नाखुश हुए फैंस

हरनाज की इस तस्वीर फैंस को पसंद नहीं आ रहा हैं। उनके फैंस ने कहा कि इस ड्रेस में वे बेहद ही अनकंफर्टेबल लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने मेकअप भी ज्यादा किया हुआ हैं। तो कुछ लोग इनके इस लुक पर कमेंट करके इसको बकवास बता रहे हैं। बता दें आपको इससे पहले हरनाज ने वेट गेन किया था जिसको लेकर फैंस उनको ट्रोल कर रहे थे। वहीं हरनाज अपने फैंस के साथ अपने जीवन की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े वीडियोज अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।